Viral: स्मृति ईरानी ने शेयर किया 'जेठालाल' का मजेदार मीम, पूरा मामला जान लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 05:36 PM IST

Smriti Irani Post Viral: इंस्टाग्राम पर स्मृति ईरानी ने एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखकर लोगों की हंसी छूट रही है और बार-बार इस मीम को देख रहे हैं।

Viral: स्मृति ईरानी ने शेयर किया 'जेठालाल' का मजेदार मीम, पूरा मामला जान लगाएंगे ठहाके
Photo Credit: Instagram

Smriti Irani Post Viral: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खासकर, इंस्टाग्राम पर वो अक्सर मजेदार-मजेदार चीजें शेयर करती रहती हैं। कभी अपनी तस्वीर, तो कभी परिवार की तस्वीर के साथ डेली लाइफ के अपडेट भी वो अपने फैन्स के साथ शेयर करती हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। इसी कड़ी में स्मृति ईरानी ने एक मीम शेयर किया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। 

स्मृति ईरानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल के कैरेक्टर वाला एक मीम शेयर किया। इस मीम को देखकर ऐसा लगता है कि वो काफी व्यस्त थीं और वीकेंड के आने का इंतजार नहीं कर सकती हैं। क्लिप में आप देख सकते हैं 'जेठालाल' किसी को कॉल कर रहे हैं। सामने वाला फोन नहीं उठाता है तो वो काफी गुस्से में आ जाते हैं और चिल्लाते हुए कहते हैं 'फोन उठा, फोन क्यों नहीं उठा रहा है'। इस क्लिप के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिए हैं। उन्होंने लिखा, 'बस हो गया'। वहीं, मीम पर लिखा कि ज्यादा काम करने वाला सोमवार जब अगले रविवार को बुलाता है। देखें पोस्ट...

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

पूरा मामला जानकर आपको भी जरूर हंसी आ रही होगी। अब यह पोस्ट वायरल हो गया है। इस पोस्ट को अब तक करीब एक लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, यूजर्स पोस्ट पर एक से एक मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। तो आपको ये पोस्ट कैसा लगा कमेंट कर बता सकते हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!