Peacock Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर मोर का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक महिला मोरनी के अंडों को चुराने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, मोरनी ने उसे ऐसा सबक सिखाया जिसे वो शायद ही भूल पाए और दोबारा ऐसा करने से पहले महिला कई बार सोचेगी। इस वीडियो को लोग काफी पंसद कर रहे हैं और इसे बार-बार देख रहे हैं।
ये वायरल वीडियो कब और कहां की है इसके बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन, इस एक वीडियो से आपको कई मैसेज मिल जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं एक खुली जगह में मोर के कई अंडे रखे हुए हैं। मोरनी भी वहीं पास में बैठी है। तभी एक महिला वहां आती है और मोरनी को हाथों से उठाकर दूसरी तरफ जोर से फेंक देती है। इसके बाद महिला तेजी से अंडों को एक साथ चुराने की कोशिश करती है। लेकिन, मोरनी को ये बात हजम नहीं होती है और गुस्से में वो जोरदार तरीके से महिला पर हमला कर देती है। मोरनी महिला पर ताबड़तोड़ हमला करती है। फिर क्या होता है आप वीडियो में खुद देख लें...
मोरनी ने सिखाया जोरदार सबक
तो आपने देखा किस तरह मोरनी महिला को पटकती है और उसके ऊपर जा बैठती है। यह मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@issawooo' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 35 लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 34 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो को देखकर हैरान हैं, तो कुछ लोग मोर की तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

