मुस्लिम युवकों की शादी के कार्ड पर विराजे 'गणेश जी और राधाकृष्ण', वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 04:13 PM IST

Viral Wedding Card: सोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड काफी वायरल हो रहा है। क्योंकि, मुस्लिम युवकों ने अपनी शादी कार्ड पर हिन्दू भगवान के फोट प्रिंट करवाए हैं।

Viral Wedding Card: सोशल मीडिया (Social media) पर इन दिनों एक शादी का कार्ड काफी वायरल हो रहा है। कुछ लोग जहां इस वेडिंग कार्ड को देखकर हैं, तो कुछ लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि, इस कार्ड के जरिए धर्म के नाम पर बढ़ती दूरियों को मिटाने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में अंसार और इरशाद नामक दो युवकों की शादी हो रही है। वेडिंग कार्ड पर जश्ने शादी के साथ हिन्दू देवता भगवान गणेश और राधाकृष्ण का फोटो भी छपवाया गया है। मुस्लिम युवक की शादी में हिन्दू देवताओं के फोटो छपने से यह कार्ड पूरे क्षेत्र के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्च का विषय बना हुआ है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!