Viral Video: शादी के बीच दूल्हे को आया GF का फोन, फिर जो हुआ उसे देखते रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2022, 12:07 PM IST

Bride Groom Viral Video: एक कपल की शादी हो रही है। आस-पास मेहमानो का जमावड़ा लगा हुआ है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) एक-दूसरे को माला पहनाने वाले ही होते हैं कि अचानक दूल्हे का फोन बजता है। जैसे ही दूल्हा फोन उठाता है उसके चेहरे की रंगत उड़ जाती है।

Viral Video: शादी के बीच दूल्हे को आया GF का फोन, फिर जो हुआ उसे देखते रह गए लोग
Photo Credit: Instagram

Dulha Dulhan Video: किसी की शादी हो रही हो और अचानक दूल्हे को गर्लफ्रेंड का फोन आ जाए तो क्या होगा? जाहिर सी बात है पूरा माहौल बदल जाएगा। शादी तक टूट सकती है। इतना ही नहीं दूल्हे को टारगेट पर भी लिया जा सकता है। कई बार इस तरह की चीजें मजेदार होती है, तो कई बार हैरान करने वाली भी होती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इस तरह के मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर ऐसी घटनाएं भी घटी हैं, जहां शादी के बीच या तो गर्लफ्रेंड पहुंच गई या  फिर ब्वॉयफ्रेंड पहुंच गया। इसके बाद तो पूरा नजारा ही बदल गया। इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी का एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शादी के बीच दूल्हे को गर्लफ्रेंड का फोन आ जाता है। फिर जो होता है उसे देखकर हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक कपल की शादी हो रही है। आस-पास मेहमानो का जमावड़ा लगा हुआ है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) एक-दूसरे को माला पहनाने वाले ही होते हैं कि अचानक दूल्हे का फोन बजता है। जैसे ही दूल्हा फोन उठाता है उसके चेहरे की रंगत उड़ जाती है। बात करने के अंदाज से साफ पता चलता है कि फोन पर दूसरी तरफ उसकी गर्लफ्रेंड है। दूल्हा घबराते हुए उससे बात करने लगता है। वहीं, दूल्हे को इस तरह बात करता देख दुल्हन के होश उड़ जाते हैं। बातें सुनकर दुल्हन हैरान रह जाती है। वहीं, अगले ही पल दूल्हा बेचारा अकेले बैठा होता है। दूल्हे को देखकर साफ पता चलता है कि शादी टूट चुकी है। 

लोगों को पसंद आ रहा है ये वीडियो

वीडियो देखकर आपको भी पूरा मामला समझ में आ गया होगा। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'kuldeepkaushik1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 15 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, ' घरवाली और बाहर वाली दोनों एक साथ'। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' भाई मौज करा दी'।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!