Viral Video: दूल्हे की घोड़ी पर अचानक चढ़ गया शख्स, करने लगा ऐसी हरकत देखकर दंग रह गए बाराती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 10:07 AM IST

Groom Viral Video: शादी में सबसे ज्यादा मजे लेने के मूड में बाराती रहते हैं। खासकार, दूल्हे के दोस्त तो मौका पाते ही धमाल मचाने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग शराब पीकर इस तरह बवाल मचाते हैं कि देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह जाती है।

Viral Video: दूल्हे की घोड़ी पर अचानक चढ़ गया शख्स, करने लगा ऐसी हरकत देखकर दंग रह गए बाराती
Photo Credit: Instagram

Groom Viral Video: शादियों में आपको एक से एक मजेदार मोमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। कई बार कुछ बाराती ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। तो कई बार दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Viral Video) ही महफिल लूट ले जाते हैं। सोशल मीडिया (Scoail Media) पर भी आपको शादी के एक से एक शानदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में शादी का एक और धांसू वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर पहले तो लोग हैरान रह गए, लेकिन बाद में जमकर ठहाके लगाने लगे। 

शादी में सबसे ज्यादा मजे लेने के मूड में बाराती रहते हैं। खासकार, दूल्हे के दोस्त तो मौका पाते ही धमाल मचाने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग शराब पीकर इस तरह बवाल मचाते हैं कि देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं दूल्हा घोड़ी पर बैठकर अपनी बारात लेकर निकला है। तभी दूल्हे का एक दोस्त जबरन घोड़ी पर चढ़ जाता है और नागिन डांस (Nagin Dance) करने लगता है। घोड़ी पर बैठकर शख्स इस तरह नागिन डांस करता है, जिसके देखकर दूसरे बाराती भी हैरान रह जाते हैं। हालांकि, लोगों को यह अंदाजा काफी पसंद आता है और जमकर उसके साथ मजे भी लेते हैं। 

भाई ने माहौल बना दिया...

शख्स की हरकत देखकर बेचारा दूल्हा भी हैरान रह जाता है और चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता। वहीं, बाराती इस पल का जमकर आनंत उठाते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'memes.bks' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और चटकारे लेते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' आग लगा देगा ये शादी में'। एक अन्य ने लिखा, 'मेरी शादी में ऐसा कोई मत करना'। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!