Video: विदाई के लिए तैयार नहीं थी दुल्हन, फिर लोगों ने उसके साथ जो किया उसे देख करेंगे 'भांगड़ा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2022, 05:27 PM IST

Bride Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं तो आपको शादियों (Wedding Video) के एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है।

Video: विदाई के लिए तैयार नहीं थी दुल्हन, फिर लोगों ने उसके साथ जो किया उसे देख करेंगे 'भांगड़ा'
Photo Credit: Instagram

Wedding Funny Viral Video: शादी के बाद हर दुल्हन की विदाई होती है। विदाई के दौरान चेहरे पर उदासी भी होती है, क्योंकि अपनों का साथ छूट रहा होता है। लेकिन, इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन, दूल्हे (Bride Groom Video) के साथ जाने के लिए बिल्कुल ही तैयार नहीं होती है। लेकिन, लोग जबरन उसे उठाकर गाड़ी में बिठाते हैं। इस दौरान दुल्हन जोर-जोर से चिल्ला रही होती है। आलम ये है कि इस नजारे को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं तो आपको शादियों (Wedding Video) के एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, शादी का माहौल है और दुल्हन की विदाई हो रही है। लेकिन, अचानक कुछ लोग दुल्हन को जबरन उठाए हुए नजर आ रहे हैं। देखकर ऐसा लगता है दुल्हन विदाई के लिए तैयार नहीं थी और लोग जबरदस्ती उसे विदा कर रहे हैं। इस दौरान दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल है।    

दुल्हन के साथ जबरदस्ती...

वीडियो में आपने देखा किस तरह दुल्हन को विदा किया जा रहा है। इतना ही नहीं इस दौरान लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं और दुल्हन की हालत पर ठहाके भी लगा रहे हैं। अब यह मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'chutiyapa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को करीब पांच लाख लोग अब तक देख चुके हैं और मजे लेते हुए इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है जबरन अरेंज मैरिज किया गया है'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ' जिससे प्यार का नाटक कर रही थी उसी से शादी हो गई'। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!