VIDEO: मगरमच्छ को बार-बार उंगली दिखा रहा था शख्स, 'समंदर के सिकंदर' ने जो किया उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 03:33 PM IST

Crocodile Viral Video: मगरमच्छ जब किसी पर हमला करता है तो उसका बचना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में मगरमच्छ ने शख्स की ऐसी हालत कर दी जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

VIDEO: मगरमच्छ को बार-बार उंगली दिखा रहा था शख्स, 'समंदर के सिकंदर' ने जो किया उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
Photo Credit: Instagram

Crocodile Attack Video: इस दुनिया में कई तरह के जानवर पाए जाते हैं, जिनमें कुछ मिलनसार होते हैं तो कुछ काफी खतरनाक होते हैं। मगरमच्छ भी एक ऐसा ही जानवर है, जिसका नाम सुनकर ही कई लोग नदी, तालाब में नहीं जाते। क्योंकि, मगरमच्छ काफी चालाकी से शिकार पर हमला करता है। अगर कोई एक बार पानी के अंदर उसकी गिरफ्त में आ गया, तो उसका बचना नामुमकिन है। तभी मगरमच्छ को 'समंदर का सिकंदर' भी कहा जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों मगरमच्छ का एक ऐसा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

इंसान हो या फिर जानवर बिना वजह किसी परेशान नहीं करना चाहिए। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स मौज के लिए मगरमच्छ को परेशान कर रहा था। आप देख सकते हैं मगरमच्छ पानी से बाहर है और उसके बगल में एक शख्स भी खड़ा है। शख्स बार-बार मगरमच्छ को उंगली दिखा कर परेशान कर रहा है। शख्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो मगरमच्छ के मुंह में उंगली डालना चाहता है। लेकिन, मगरमच्छ ने शख्स की ऐसी हालत कर दी जिसे देखकर लोग दंग रह गए। मगरमच्छ ने ताबड़तोड़ शख्स पर हमले कर दिए। अपने जबड़े से शख्स का हाथ तक पकड़ लेता है। देखकर ऐसा लगता है जैसे शख्स का बचना मुश्किल है। देखें वीडियो... 

मगरमच्छ ने बैंड बजा दी...

शख्स बार-बार हाथ छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन मगरमच्छ भी मानने को तैयार नहीं है। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद शख्स को कामयाबी मिल जाती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wild_savage_world' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 70 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो देखकर लोग काफी हैरान हैं। किसी का कहना है कि ये जानलेवा हो सकता है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि शख्स की किस्मत अच्छी थी इसलिए बच गया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!