Ajab Gajab News: आमतौर पर लड़का-लड़की आपस में शादी करते हैं। हालांकि, बदलते समय के साथ शादियों को लेकर ऐसे-ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह गए। शादी को लेकर एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है अमेरिका से, जहां एक लड़की ने अपने ब्वॉयपफ्रेंड और गर्लफ्रेंड दोनों के साथ शादी रचाई है। इस बात पर भले ही आपको यकीन ना हो रहा हो लेकिन ये सच है। आइए, जानते हैं क्या है ये चौंकाने वाला मामला...
सोशल मीडिया पर लड़की ने खुद अपनी लाइफ स्टोरी शेयर की है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, 26 साल की एंजल बेली साल 2018 में अपने 28 साल के ब्वॉयफ्रेंड टायलर हेस को डेट करना शुरू किया था। दोनों की मुलाकात टिंडर पर हुई थी। वहीं, अप्रैल 2021 में उन दोनों ने 23 साल की सैम विक को भी रिलेशन में बुला लिया। बेली और विक एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं। कॉलेज में भी दोनों लड़कियां करीब आ गई थीं। साल 2019 में दोनों लड़कियां फिर मिली और दोनों के बीच प्यार ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद तीनों एक साथ रिलेशन में आ गए।
टाइम टेबल सेट होने से समस्या हो गई दूर
शुरुआत में तीनों को काफी दिक्कतें भी हुई। बेली का कहना है कि मुझे विक को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ देखना अच्छा नहीं लगता था। लेकिन, समय के साथ मैंने खुद को बदला और अपनी जलन पर काबू पा लिया। इतना ही नहीं टायल को भी दिक्कतें हो रही थी। लेकिन, हमने टाइम टेबल सेट कर लिया और समस्या दूर हो गई। बेली ने कहा कि जब मैं काम पर जाती हूं तो विक और टायलर साथ में होते हैं। पहले विक दूर रहती थी तो ज्यादात समय नहीं बिता पाती थी। लेकिन, अप्रैल 2022 से तीनों साथ रहने लगे और टाइम टेबल के हिसाब से अपना रिलेशन चला रहे हैं।

