Valentine's Day: जब अपने गुरु को ही 30 वर्षीय छोटी शिष्या दे बैठी दिल, 21वीं सदी की सबसे 'बोल्ड' लव स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 12:00 PM IST

Valentines Day 2022 Special: वैलेंटाइन का दिन हो और कुछ प्रेम कहानियों की चर्चाएं ना हो तो यह दिन फीका-फीका सा लगता है। खासकर, लव गुरु मटुकनाथ और उनकी प्रेमिका जूली की प्रेम कहानी की चर्चाएं तो जरूर होती है।

Valentine's Day: जब अपने गुरु को ही 30 वर्षीय छोटी शिष्या दे बैठी दिल, 21वीं सदी की सबसे 'बोल्ड' लव स्टोरी

Valentines Day 2022 Special: दुनियाभर में आज वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। प्यार के इस दिन को लोग अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैलेंटाइन का दिन हो और कुछ प्रेम कहानियों की चर्चाएं ना हो तो यह दिन फीका-फीका सा लगता है। खासकर, लव गुरु मटुकनाथ और उनकी प्रेमिका जूली की प्रेम कहानी की चर्चाएं तो जरूर होती है। इसे 21वीं सदी की सबसे 'बोल्ड' लव-स्टोरी भी कहा जाता है। एक समय था जब इस प्रेम कहानी की हर तरफ चर्चा हुई थी और लोगों ने इस पर काफी मजे भी लिए थे। क्योंकि, इस प्रेम कहानी में प्रेमी फ्रोफेसर था और प्रेमिका उसकी शिष्या। तो आइए, इस वैलेंटाइन को इस लव स्टोरी से और खास बनाते हैं और उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें भी जानते हैं...

बात साल 2006 की है, जब हर गली में इस प्रेम कहानी की चर्चाएं हो रही थी। हालांकि, इसका कारण सिर्फ दोनों के बीच का प्रेम नहीं था। बल्कि, दोनों की उम्र के फासले को लेकर सब तरफ चर्चा हो रही थी। इतना ही नहीं इस प्रेम कहानी में शिष्या जूली ने ही अपने गुरु मटुकनाथ को प्रपोज किया था। जूली की मुखरता सबोक चुभ रही थी। लेकिन, दुनिया से बेखबर दोनों अपने प्यार को अंजाम देने में लगे थे। इतना ही नहीं इस प्रेम कहानी में रिश्ते टूटे और परिवार भी छूटा। लक्ष्य एक ही था प्रेम कहानी को मंजिल तक पहुंचाना।   

 Valentines Day 2022 Know About Professor Matuknath And Julie Love Story

दरअसल, बिहार के रहने वाले मटुकनाथ पटना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर थे। प्रोफेसर मटुकनाथ ने एक कैंप लगाया था। इस कैंप में यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट जूली भी पहुंची थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया। इसके बाद दोनों के बातचीत शुरू हो गई। वहीं, मटुकनाथ पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। इस प्यार के लिए मटुकनाथ ने अपनी शादी को भी दांव पर लगा दिया और नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। इसके बावजूद दोनों खुलकर इश्क फरमाते रहे। दोनों की तस्वीरें अखबरों में छपने लगी और मटुकनाथ लव गुरु के नाम से फेमस हो गए। मटुकनाथ और जूली की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें मटुकनाथ जूली को रिक्शा पर बिठाकर उसे चलाते हुए नजर आए थे। इतना ही नहीं इस प्रेम कहानी के चक्कर में मटुकनाथ को जेल तक जाना पड़ा।   

लेकिन, 14 साल बाद इस प्रेम कहानी की तस्वीर पूरी तरह बदल गई। दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई कि जूली सात समंदर पार जिंदगी और मौत से जूझ रही है और मटुकनाथ आज भी घर में जूली की तस्वीर निहारते रहते हैं। आखिरी बार साल 2020 में दोनों की चर्चाएं हुई थी। जब जूली काफी बीमार पड़ गई थीं। कयास लगाया जा रहा था कि मटुकनाथ जूली को लाने सात समंदर पार जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब दोनों अलग-अलग अपनी जिंदगी बिता रहे हैं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!