Valentine's Day 2022 google doodle: गूगल ने गेम के जरिए इस साल खास अंदाज में सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 09:54 AM IST

Valentine's Day 2022 Google doodle: जब भी कोई खास मौका होता है तो गूगल भी अपने अंदाज में उसे सेलिब्रेट करता है। वहीं, आज प्यार का दिन है तो गूगल भी पीछे कैसे रहता। क्योंकि, प्यार के बिना कुछ भी संभव नहीं है। यह लोगों को खुशी और उमंग से भर देता है। तभी दुनियाभर में इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है और लोग एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं।

Valentine's Day 2022 google doodle: गूगल ने गेम के जरिए इस साल खास अंदाज में सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे

Valentine's Day 2022 Google Doodle: वैलेंटाइन डे (Valentine Day) के साथ आज वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) का समापन हो रहा है। धूमधाम के साथ आज पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। प्यार के इस दिन को लोग अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मामले में गूगल भी पीछा नहीं है। गूगल ने मजेदार अंदाज में डूडल बनाकर वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट किया है। 

जब भी कोई खास मौका होता है तो गूगल भी अपने अंदाज में उसे सेलिब्रेट करता है। वहीं, आज प्यार का दिन है तो गूगल भी पीछे कैसे रहता। क्योंकि, प्यार के बिना कुछ भी संभव नहीं है। यह लोगों को खुशी और उमंग से भर देता है। तभी दुनियाभर में इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है और लोग एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस साल वैलेंटाइन डे पर गूगल ने दो हेमस्टर्स गेम को डूडल के रूप में बनाया है। क्लिक करने पर आप देख सकते हैं कि किस तरह दो हेमस्टर अपने प्यार का इजहार स्पेस में करते हैं। 

गूगल का मजेदार डूडल

इसमें दो प्यार करने वाले Google Doodle के बड़े से Logo के कारण अलग हो गए हैं, जिन्हें मिलाने का जिम्मा गेम खेलने वाले के ऊपर है। जैसे-जैसे प्लेयर लेवल्स को पार करेगा, वैसे-वैसे हेमस्टर करीब आते जाएंगे। जैसे ही ये दोनों मिल जाएंगे आपके स्क्रीन पर हैप्पी वैलेंटाइन डे और दिल का मैसेज आ जाएगा। इस बेहतरीन पल के लिए बैकग्राउंड में एक म्यूजिक भी कंपोज किया गया है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है। इसे संत वैलेंटाइन की याद में हर साल मनाया जाता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!