Viral Video: दो 'गजराजों' के बीच घमासान लड़ाई, मजेदार एक्शन सीन में देखें कौन बना विजेता?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 10:50 AM IST

Elephant Attack Video: आमतौर पर हाथियों की गिनती समझदार और शांत जानवरों में होती है। लेकिन, जब 'गजराज' को गुस्सा आता है तो सामने वाले को पलक झपकते ही 'धुआं' में उड़ा देता है। लेकिन, जरा सोचिए अगर दो हाथी ही आपस में भिड़ जाए तो क्या नजारा होगा?

Viral Video: दो 'गजराजों' के बीच घमासान लड़ाई, मजेदार एक्शन सीन में देखें कौन बना विजेता?
Photo Credit: YouTube

Elephant Fight Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना जानवरों के कई वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो लोगों के दिलों में बस जाते हैं और उसे बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो में जानवरों के बीच इस तरह लड़ाई होती है जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। एक ऐसा ही ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें दो हाथियों के बीच घमासान लड़ाई हुई है। हाथियों की लड़ाई देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वहीं, कुछ  लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

आमतौर पर हाथियों की गिनती समझदार और शांत जानवरों में होती है। लेकिन, जब 'गजराज' को गुस्सा आता है तो सामने वाले को पलक झपकते ही 'धुआं' में उड़ा देता है। लेकिन, जरा सोचिए अगर दो हाथी ही आपस में भिड़ जाए तो क्या नजारा होगा? जाहिर सी बात इनके बीच लड़ाई (Fight Video) देखने लायक होगी। वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही खतरनाक मंजर देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दो हाथियों के बीच लड़ाई हो रही है। झाड़ियों के बीच जिस तरह दोनों लड़ रहे हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि यह कोई रेसलिंग का मुकाबला है। लेकिन, लड़ाई बढ़ती ही गई और दोनों काफी उग्र हो गए। कुछ देर तक दोनों ऐसे लड़े जैसे आर-पार की लड़ाई होगी। लेकिन, लड़ते-लड़ते दोनों आखिर में थक गए और फिर अपने-अपने रास्ते चले गए।   

हाथियों के बीच जबरदस्त जंग

वीडियो वैसे तो पुराना है, लेकिन लोग आज भी इस वीडियो को देख रहे हैं और आनंद उठा रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को देखकर दंग भी रह गए। यूट्यूब पर इस वीडियो को 'The Girl Who Loves Animals' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को आठ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 19 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। तो हाथियों का ये मजेदार वीडियो आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!