इस टीचर ने तो हद ही कर दी! कोचिंग की फीस नहीं दे पाई छात्रा तो उसी से रचा ली शादी

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 01, 2022 | 17:14 IST

Teacher Student Love: वीडियो में आपको एक अधेड़ उम्र का शख्स और उसके बगल में एक लड़की खड़ी दिखाई दे रही होगी। आप उस शख्स को यह कहते सुने जा सकते हैं कि 'मैं कोचिंग चलाता हूं.. यह लड़की मेरे कोचिंग में पढ़ती थी। कोचिंग की फीस न दे पाने के कारण मैंने इससे शादी कर ली।'

teacher
टीचर स्टूडेंट लव  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कोचिंग की फीस नहीं दे पाई छात्रा
  • टीचर ने उसी से रचा ली शादी
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

Teacher Student Love: सोशल मीडिया पर आपने कई सारे हैरान कर देने वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखकर आपको हैरानी तो होगी ही, साथ ही आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। क्या आपने पहले कभी सुना है कि कोचिंग की फीस न देने पर टीचर ने अपने यहां पढ़ने वाली स्टूडेंट से ही शादी कर ली? यह बहुत ही अटपटी बात है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आपको एक अधेड़ उम्र का शख्स और उसके बगल में एक लड़की खड़ी दिखाई दे रही होगी। आप वीडियो में उस शख्स को यह कहते सुने जा सकते हैं कि 'मैं कोचिंग चलाता हूं.. यह लड़की मेरे कोचिंग में पढ़ती थी। कोचिंग की फीस न दे पाने के कारण मैंने इससे शादी कर ली।' टीचर की यह बात सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों को टीचर की यह बात बहुत अटपटी लग रही है। देखें वीडियो-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

स्टूडेंट से कर ली शादी

वीडियो देखकर कई यूजर्स ने यह तक कह दिया कि इस टीचर ने तो हद ही कर दी और फीस न दे पाने की वजह से टीचर ने स्टूडेंट की मजबूरी का फायदा उठाया है। वीडियो देखकर हर कोई शॉक्ड है। हालांकि हम इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। हमें यह भी पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब और कहां का है। लेकिन आप देख सकते हैं कि अधेड़ शख्स के साथ खड़ी लड़की की मांग में सिंदूर भरा हुआ है।

ये भी पढ़ें- चार्जिंग में फोन लगाकर सोना हो सकता है जानलेवा, लड़की को नींद में लगा करंट; जागने से पहले ही तोड़ दिया दम

खुद शख्स अपने आपको ट्यूशन टीचर बताता नजर आ रहा है। वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट बॉक्स में शख्स को अपने निशाने पर ले रहे हैं। 

अगली खबर