चार्जिंग में फोन लगाकर सोना हो सकता है जानलेवा, लड़की को नींद में लगा करंट; जागने से पहले ही तोड़ दिया दम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 09:07 PM IST

Mobile Phone Electric Shock: लड़की अपना फोन चार्जिंग में लगाकर सो जाती है। इसके बाद उसे नींद में ही करंट लगता है और वह जागने से पहले ही दम तोड़ देती है। घटना कंबोडिया की बताई जा रही है।

चार्जिंग में फोन लगाकर सोना हो सकता है जानलेवा, लड़की को नींद में लगा करंट; जागने से पहले ही तोड़ दिया दम
Photo Credit: People

Mobile Phone Electric Shock: कई लोग मोबाइल को चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं। उधर उनका फोन रातभर चार्जिंग पर लगा रहता है। अगर आप भी ऐसे लोगों में शुमार हैं तो आपको तुरंत ही सावधान होने की जरूरत है। ऐसा करने से एक लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। 'द मिरर' की खबर के अनुसार, लड़की अपना फोन चार्जिंग में लगाकर सो जाती है। इसके बाद उसे नींद में ही करंट लगता है और वह जागने से पहले ही दम तोड़ देती है। घटना कंबोडिया की है।

कंबोडिया से सामने आई घटना

खबर के अनुसार, 17 साल की लड़की अपने फोन को बहुत प्यार करती थी। वह दिन रात फोन चलाती रहती थी। कई बार वह अपना फोन चार्जिंग में ही लगाकर सो जाती थी। इस बार भी लड़की ने ऐसा ही किया था और अपना फोन चार्जिंग पर लगाकर सो गई। इसके बाद रात में उसे जोरदार करंट लगा, जिससे उसकी मौत ही हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की मोबाइल फोन के ऊपर ही सो गई थी। इसके बाद उसे जोर का इलेक्ट्रिक शॉक लगा और उसकी मौत हो गई। 

नहाकर सोई थी लड़की

लड़की का नाम खोर्न सेरे पोव (Khorn Srey Pov) था। वह क्रेटी राज्य की रहने वाली थी। लड़की गोल्ड माइनिंग कंपनी में चीनी अनुवादक के तौर पर काम करती थी। बताया जा रहा है कि वह नहाने के बाद बेड पर लेटी थी और अपने मोबाइल फोन के चार्जर को बिजली के प्लग से कनेक्ट करके मोबाइल को अपने पास रख लिया था। ऐसा करते समय उसके मोबाइल का टॉर्च भी ऑन था। हालांकि लड़की ने इस पर ध्यान नहीं दिया और फोन चार्जिंग पर लगाकर ही सो गई। घटना 27 जुलाई की है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!