Video:अनोखे अंदाज में बाइक चलाते हुए स्टंट कर था युवक, पुलिसवालों ने इस तरह निकाली हेकड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2022, 02:54 PM IST

Stunt Video: दुर्ग में एक लड़का बाइक से मजे लेते हुए स्टंट कर रहा था। लेकिन, स्टंट करना युवक को भारी पड़ गया और पुलिस ने भी अनोखे अंदाज में उसकी क्लास लगा दी।

Video:अनोखे अंदाज में बाइक चलाते हुए स्टंट कर था युवक, पुलिसवालों ने इस तरह निकाली हेकड़ी
Photo Credit: Twitter

Stunt Viral Video: स्टंट को लेकर आज कल युवाओं में काफी क्रेज है। कई लोग तो इतने खतरनाक स्टंट करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। वहीं, कुछ लोग अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर स्टंट को लेकर एक से एक खतरनाक वीडियो वायरल होते रहते है। इसी कड़ी में एक और स्टंट का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लेकिन, पुलिसवालों ने स्टंट करने वाले युवक के साथ जो किया वो भी काफी मजेदार है और लोग पुलिसवालों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) छत्तीसगढ़ के दुर्ग का है। जहां एक युवक अनोखे अंदाज में भीड़भाड़ वाली सड़क पर स्टंट कर रहा था। वीडियो (Stunt Video) में आप देख सकते हैं किस तरह युवक बाइक पर एक तरफ पैर रखकर बैठे हुए है। वहीं, एक हाथ से मजे लेते हुए गाड़ी चला रहा है। शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उसे बिल्कुल ही जान की परवाह नहीं है। शख्स का स्वैग देखकर लोग हैरान रह गए और वीडियो (Shocking Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वहीं, स्टंट करना शख्स को पड़ गया भारी और पुलिस ने भी अपने अंदाज में सारी हेकड़ी निकाल दी। देखें वीडियो...

स्टंट करना युवक को पड़ गया भारी

तो आपने देखा किस तरह पुलिसवाले ने युवक की क्लास लगा दी। कान पकड़कर शख्स से उठक-बैठक कराया। इतना ही नहीं पुलिस ने 42 सौ रुपए का चालान भी काट दिया। इस मजेदार वीडियो को दुर्ग पुलिस ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस मजेदार वीडियो को करीब तीन लाख लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, करीब दस हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 28 सेकेंड के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!