रात के अंधेरे में बाथरूम गई थी महिला, दीवार से टपक रहा था 'खून', वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2022, 02:02 PM IST

Ajab Gajab News: महिला ने अचानक से देखा कि दीवार से खून जैसा कुछ रिसकर नीचे आ रहा है। यह देखकर महिला की हालत खराब हो गई। महिला बुरी तरह से डर गई। इसके बाद वह अंदर जाने की बजाय बाहर की तरफ भागी और एक पड़ोसी को बुलाकर ले आई।

रात के अंधेरे में बाथरूम गई थी महिला, दीवार से टपक रहा था 'खून', वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Ajab Gajab News: 'खून' देखकर बहुत सारे लोगों की हालत खराब हो जाती है। ज्यादातर लोग एक्सीडेंट इसलिए नहीं देख पाते हैं, क्योंकि उन्हें खून से डर लगता है। सोचिए आप अपने घर के बाथरूम में गए हों और आपको दीवार से खून टपकता दिख जाए तो आपकी हालत खराब होनी लाजिमी है। अमेरिका में एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ। वह महिला रात के अंधेरे में अपने घर के बाथरूम में गई थी। तभी उसे दीवार से 'खून' टपकता नजर आया। यह देखकर महिला की हालत खराब हो गई।

'न्यूयॉर्क पोस्ट' की खबर के अनुसार, अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली लेक्सी नाम की महिला को रात में बाथरूम जाना था। जब वह बाथरूम पहुंची तो उन्होंने अचानक से देखा कि दीवार से खून जैसा कुछ रिसकर नीचे आ रहा है। यह देखकर महिला की हालत खराब हो गई। महिला बुरी तरह से डर गई। इसके बाद वह अंदर जाने की बजाय बाहर की तरफ भागी और एक पड़ोसी को बुलाकर ले आई। पड़ोसी ने यह नजारा देखा तो उसे भी कुछ समझ नहीं आया।

महिला के फूल गए हाथ-पांव

इसके बाद पड़ोसी ने महिला को सलाह दी कि उसे प्लंबर बुलाना चाहिए और पता लगानी चाहिए कि यह खून कहां से रिसकर बाहर टपक रहा है। इसके बाद महिला ने पड़ोसी की बात मानकर प्लंबर को बुला लिया। जब प्लंबर ने दीवार उखाड़कर देखा तो सारा माजरा समझ में आया। दीवार की ऊपरी परत निकालने के बाद अंदर से कुछ नहीं निकला। जब उसने ध्यान से देखा तो माजरा समझ में आ गया।

दरअसल, जहां से खून जैसा कुछ रिसकर आ रहा था । वहां पंखे का ग्रिप लगा हुआ था लेकिन पंखा नहीं था। इस कारण कोल्ड मेटल पर जमने वाली जंग सूखी नहीं थी। वहीं जंग लाल गाढ़े लिक्विड के रूप में रिसकर दीवार से बाहर आ रही थी। प्लंबर ने बताया कि जो रिसकर बाहर आ रहा है, वह खून नहीं बल्कि जंग गाढ़े लाल कलर के रूप में बहकर नीचे की तरफ आ रहा है। इसके बाद महिला को सुकून मिला।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!