तस्वीर देखकर हरियाणवी लड़के पर फिदा हो गई अमेरिकी लड़की, फिर आया मजेदार ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2022, 12:13 PM IST

Ajab Gajab News: अमेरिका की रहने वाली एक लड़की को देसी लड़के से प्यार हो गया। फिर शादी के लिए सीधे वो हरियाणा पहुंच गई। दोनों की लव स्टोरी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

तस्वीर देखकर हरियाणवी लड़के पर फिदा हो गई अमेरिकी लड़की, फिर आया मजेदार ट्विस्ट
Photo Credit: Instagram

Ajab Gajab Love Story: बहुत पुरानी कहावत है कब, किससे, कहां और किसको प्यार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? अगर एक बार किसी को प्यार हो गया तो फिर उसे पाने के लिए लोग सात संमदर भी पार कर लेते हैं। अमेरिका की रहने वाली एक लड़की के साथ कुछ ऐसी हुआ। जिसे हरियाणा के रहने वाला एक लड़के से प्यार हो गया और उस प्यार को पाने के लिए वो अमेरिका से हरियाणा पहुंच गई और दोनों ने शादी भी रचाई ली। लेकिन, इन दोनो की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूर मामला?

सोशल मीडिया ने कई लोगों को जिंदगी बदल दी है। कुछ तो रातोंरात स्टार बन गए, तो कुछ की किस्मत बदल गई। इस लव स्टोरी में भी सोशल मीडिया ने बड़ी भूमिका निभाई है। दरअसल, अमेरिका की रहने वाली स्टेफनी मारियाना ने हरियाणा के रहने वाले निखिल की एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर लाइक किया था। बस फिर क्या था यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। निखिल मूलरूप से पानीपत जिले के रहने वाले हैं। जब स्टेफनी ने निखिल की तस्वीर पसंद की तो दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। हालांकि, उस निखिल को मालूम नहीं था कि स्टेफनी कहां रहती है। बाद में उसने बताया कि वो फोंटाना में रहती हैं। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। 

सुर्खियों में लव स्टोरी

पहली बार जून 2021 में दोनों के बीच पहली बार बातचीत हुई और फिर कुछ समय बाद स्टेफनी उनसे मिलने के लिए अमेरिका से हरियाणा पहुंच गई। निखिल ने घरवालों को भी इस मामले में जानकारी दे दी। दिसबंर में दोनों की शादी हो चुकी है। दोनों इस शादी से काफी खुश भी हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी ये कपल काफी एक्टिव रहते हैं। यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अक्सर वो तस्वीरें शेयर करते हैं, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद करते हैं। यहां आपको बता दें कि निखिल एक रेसलर हैं। कई खिलाड़ियों के साथ उन्होंने तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं।   

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!