Viral: फेल होने का खौफ! आंसर शीट में छात्र ने लिखी ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 10:00 AM IST

Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक छात्र ने मजेदार अंदाज पास करने की सिफारिश की है। आलम ये है कि इस तस्वीर को देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

Viral: फेल होने का खौफ! आंसर शीट में छात्र ने लिखी ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना कई तरह की तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें हंसाने वाली होती हैं, जबकि कुछ तस्वीरों को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ को देखकर उनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लोगों को हैरानी भी हो रही है और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। क्योंकि, एक छात्र ने आंसर शीट में ऐसी बात लिख दी, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। 

ये तो हम सब जानते हैं परीक्षा में पास होने की चिंता सभी छात्रों को होती है। कई छात्र इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं। जबकि, कई छात्र अजीबोगरीब अंदाज में सवालों का जवाब देते हैं। वहीं, कुछ छात्रों को जब अंदाज हो जाता है कि वो शायद ही परीक्षा में पास हो पाए, तो आंसर शीट में ऐसी बात लिख देते हैं जिसे पढ़कर टीचर भी भौचक्के रह जाते हैं। कुछ छात्र इमोशनल वाले मैसेज लिखते हैं, तो कुछ पैसे तक कॉपी में छोड़ देते हैं। एक छात्र ने आंसर शीट में कुछ ऐसा ही लिखा, जिसे पढ़कर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। आलम ये है तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।   

छात्र का अनोखा अंदाज

तस्वीर में आप देख सकते हैं जवाब लिखने के बाद छात्र ने आखिर में 'थैंक्यू सो मच' लिखा। साथ ही एक स्माइली और दिल के दो इमोजी भी बनाए। इसके बाद लिखा, ' प्लीज मुझे 28 नंबर दे दें। आपको अपने परिवार की कसम। बेटे की कसम'। छात्र को उम्मीद थी कि ऐसा लिखने से टीचर उसे पास कर देंगे। लेकिन, उसकी कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो आपको छात्र का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!