20 साल से पेट दर्द से तड़प रहा था शख्स, फिर ऐसी सच्चाई आई सामने बदल गई पूरी जिंदगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 10:12 AM IST

Ajab Gajab News: चीन में एक शख्स पेट दर्द की समस्या से लगातार जूझ रहा था। डॉक्टर्स ने जब जांच की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। क्योंकि, शख्स अंदर से महिला निकला।

20 साल से पेट दर्द से तड़प रहा था शख्स, फिर ऐसी सच्चाई आई सामने बदल गई पूरी जिंदगी

Ajab Gajab News: इस जिंदगी में किसके साथ कब, क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसी सच्चाई सामने आ जाती है, जिसके बारे में जानकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ है चीन में रहने वाले एक शख्स के साथ, जो करीब 20 साल से पेट दर्द की समस्या से परेशान था। लेकिन, अब ऐसी सच्चाई सामने आई जिससे उसकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। दरअसल, वो शख्स पुरुष नहीं बल्कि औरत निकला है। ये बात सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ये अजीबोगरीब घटना घटी है सिचुआन प्रांत में। बताया जा रहा है कि 33 साल का एक शख्स कई साल से पेट दर्द की समस्या से परेशान था। इतना ही नहीं पेशाब में भी खून आ रहे थे। शख्स उसे आम पेट दर्द समझ रहा था। लिहाजा, शख्स ने पहले देसी इलाज कराया। जब बात नहीं बनी तो उसने डॉक्टर की ओर रुख किया। डॉक्टर ने शख्स को बताया कि ये अपेंडिसाइटिस हो सकता है। लिहाजा, उसे कुछ टेस्ट करवाया और दवा दी। दवा खाने पर कुछ दिन आराम रहा, लेकिन समस्या खत्म नहीं हुई और दर्द से एक बार फिर बुरा हाल होने लगा। डॉक्टर्स ने इस बार दोबारा जांच कराने की बात कही। टेस्ट रिपोर्ट देखकर डॉक्टर्स के भी होश उड़ गए। डॉक्टर्स ने बताया कि पेट दर्द पीरियड्स के कारण हो रहा था।  

चौंकाने वाली सच्चाई

ये बात सुनकर ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और बेहोश होते-होते वो बचा। डॉक्टर ने बताया कि वो बाहर से बिल्कुल पुरुष की तरह है, लेकिन अंदर से महिला है। डॉक्टर ने पेट में गर्भाशय होने की भी जानकारी दी। इसी कारण वो कई साल से पेट दर्द की समस्या से परेशान हो रहा था। डॉक्टर ने शख्स को सर्जरी कराने का सुझाव दिया। सर्जरी के बाद महिला के शरीर से ओवरी निकाल दी गई। अब वो पुरुष की तरह सामान्य जीवन जी पाएगा। इस मामले ने सबको चौंका दिया और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!