Viral: जब तेंदुए ने लोगों पर किए ताबड़तोड़ हमले, रोंगटे खड़े कर देगा 7 सेकेंड का ये वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 07:35 PM IST

Leopard Attack Video: सोशल मीडिया पर तेंदुए का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो खतरनाक अंदाज में लोगों पर हमला कर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग शॉक्ड रह गए।

Viral: जब तेंदुए ने लोगों पर किए ताबड़तोड़ हमले, रोंगटे खड़े कर देगा 7 सेकेंड का ये वीडियो
Photo Credit: Twitter

Leopard Attack Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर नजरें टहर जाती हैं और लोग बार-बार उस वीडियो को देखते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन धमाल मचा रहा है, जिसमें एक तेंदुए ने ऐसा बवाल काटा जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आपके हाथ-पैर भी फूलने लगेंगे। हो सकता है इससे पहले आपने इस तरह का वीडियो देखा भी ना हो।  

तेंदुआ कितना खतरनाक होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। जिस तरह पलक झपकते तेंदुआ शिकार पर टूट पड़ता है उसमें सामने वाले का बचना मुश्किल हो जाता है। इस वीडियो में भी तेंदुए ने लोगों पर ताबडतोड़ हमले किए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह तेंदुए कुछ वन्य अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहा है। मौका मिलते ही तेंदुआ लोगों पर टूट पड़ा और लोगों पर पंजा मारते हुए नजर आ रहा है। आलम ये था कि लोग किसी तरह खुद को तेंदुए से बचा रहे थे। गनीत ये रही कि समय रहते तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया गया और गंभीर रूप से कोई घायल नहीं हुआ। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला वीडियो

7 सेकेंड के इस वीडियो को देखखर जरूर आपके रोंगटे खड़े हो गए हैं। क्योंकि, जिस तरह से तेंदुआ लोगों पर हमला कर रहा था ऐसे में बचना मुश्किल था। इस खतरनाक वीडियो को IPS ऑफिसर शशांक कुमार सावन ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, '  वन्य विभाग के कर्मियों और पुलिसवालों के लिए काफी मुश्किल दिन था। एक दंपती को चोटें भी आई हैं। वीरता और साहस को सलाम करते हैं। तेंदुआ समेत सभी लोग सुरक्षित हैं'। वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 23 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 45 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद जहां ज्यादातर लोग हैरान हैं। वहीं, कुछ लोग बचाव दल में शामिल लोगों की तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!