गजब: बिजली कटने पर बदल गई दुल्हन, लाइट आने पर नजारा देख चौंक गए लोग, दिलचस्प मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 05:17 PM IST

Bride Groom News: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि, यहां बिजली कटने के कारण शादी के वक्त दुल्हन बदल गई।

गजब: बिजली कटने पर बदल गई दुल्हन, लाइट आने पर नजारा देख चौंक गए लोग, दिलचस्प मामला

Ajab Gajab News: जरा सोचिए किसी की शादी हो रही हो और अचानक पता चले कि लड़के की दुल्हन बदल गई तो क्या रिएक्शन होगा? जाहिर सी बात है किसी को भी झटका लगेगा। मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसकी सच्चाई जानकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, यहां बिजली कटने पर दुल्हन ही बदल गई। जब लाइट आई तो नजारा देखकर लोग दंग रह गए। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, इन दिनों बिजली की कटौती लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में अंधेरे में दुल्हनें बदल गईं और जब पांच घंटे बाद बिजली आई तब हकीकत सामने आई। बाद में भूल सुधार कर उसी दूल्हे के दुल्हन के साथ फेरे कराए गए, जिसके साथ उसका रिश्ता तय हुआ था। बताया जा रहा है कि असलाना गांव में रमेश लाल रेलोत की तीन बेटियों की शादी एक ही दिन तय हुई। बड़ी बेटी कोमल का विवाह दिन में हो गया, मगर दो बेटियों निकिता और करिश्मा की बारात रात को आई। दोनों की बारात दंगवाड़ा गांव से आई थी। निकिता का भोला और करिश्मा का गणेश से विवाह होना था।

अंधेरे में बदल गई दुल्हन

रिपोर्ट के अनुसार,  जब बारात आई तब बिजली कटी थी, दोनों दूल्हों को दुल्हन के साथ माता पूजन के कमरे में ले जाया गया, जहां अंधेरा था। इसी अंधेरे में पूजा की रस्म के दौरान दोनों दुल्हनें बदल गईं उन्होंने दूसरे दूल्हे के हाथ पकड़कर पूजन किया। जब लाईट आई तो सभी तंग रहे गए। गणेश ने निकिता और भोला ने करिश्मा का हाथ पकड़ रखा था। यह देखते ही वहां हड़कंप मच गया। बाद में फेरे के समय इस गलती को सुधार कर करिश्मा के गणेश और निकिता के भोला के साथ फेरे कराए गए। इस तरह अंधेरे के कारण हुई गलती को लाईट आने पर सुधारा गया। परिजनों का कहना है कि यहां अक्सर बिजली कटी रहती है। उसी के चलते शादी में इतनी बड़ी गड़बड़ी हो गई। इतना ही नहीं लोग भी काफी हैरान रह गए। आलम ये है कि यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!