Viral: चटकारे लेकर बछड़े के साथ गोलगप्पे खा रही थी गाय, क्यूट वीडियो देख IPS ने कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 01:31 PM IST

Panipuri Funny Viral Video: एक शख्स गोलगप्पा (Panipuri Viral Video) खा रहा था। तभी एक गाय वहां बछड़े के साथ वहां पहुंच गई। शख्स बड़े मजे से उन दोनों को गोलगप्पा खिलाने लगता है। जिस तरह दोनों चटकारे लेकर गोलगप्पे खा रहे हैं उसने लोगों का दिल जीत लिया है।

Viral: चटकारे लेकर बछड़े के साथ गोलगप्पे खा रही थी गाय, क्यूट वीडियो देख IPS ने कही ये बात
Photo Credit: Twitter

Panipuri Funny Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के आ जाने से देश-दुनिया में काफी कुछ बदल गया है। जिन चीजों के बारे में लोग सोच नहीं सकते या फिर देख नहीं सकते थे, उन चीजों का घर बैठे दीदार हो रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर कई बार ऐसी चीजें-चीजें देखने को मिल जाती है, जिन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो चक्कर लगा रहा है, जिसने ना केवल लोगों को हैरान किया है बल्कि दिल भी जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक गाय बछड़े के साथ चटकारे लेते हुए 'गोलगप्पे' खा रही है।  

सोशल मीडिया पर वैसे तो कई तरह के वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनसे नजरें नहीं हटती। आमतौर पर आपने इंसानों को चटकारे लेते हुए खाना खाते देखा होगा। वैसे कहा भी जाता है कि इंसान सबसे ज्यादा खाने का शौकीन होता है। लेकिन, इस वीडियो को देखकर ऐसा नहीं लगता है। क्योंकि, जानवर भी खाने के शौकीन नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स गोलगप्पा (Panipuri Viral Video) खा रहा था। तभी एक गाय वहां बछड़े के साथ वहां पहुंच गई। शख्स बड़े मजे से उन दोनों को गोलगप्पा खिलाने लगता है। जिस तरह दोनों चटकारे लेकर गोलगप्पे खा रहे हैं उसने लोगों का दिल जीत लिया है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस वायरल वीडियो को इंडिनय पुलिस सर्विस के अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ' सबको पानी पुरी पसंद है'। आम लोग भी इस मजेदार वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, 16 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर यूजर्स मजेदार-मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!