Viral Video: भैंस के साथ मजे ले रही थी महिला, मिली ऐसी पटकनी देखकर उछल जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 05:13 PM IST

Funny Viral Video: कई बार लोग मजे के लिए बिना वजह दूसरों को परेशान करते रहते रहते हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक भैंस आराम से खड़ी है। वहीं, उसके पास एक महिला खड़ी होकर उसके साथ मस्ती कर रही है।

Viral Video: भैंस के साथ मजे ले रही थी महिला, मिली ऐसी पटकनी देखकर उछल जाएंगे आप
Photo Credit: Facebook

Funny Viral Video: बहुत पुरानी कहावत है बिना वजह किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। क्योंकि, कई बार परिणाम खतरनाक हो जाते हैं। एक महिला मजे के लिए बिना वजह एक भैंस को परेशान कर रही थी। लेकिन, परिणाम ऐसा होगा उसकी कल्पना शायद उसने नहीं की होगी। महिला को ऐसी पटकनी मिली जिसे देखकर आप भी उछल जाएंगे और जमकर ठहाके लगाएंगे। आलम ये है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो (Video) धमाल मचा रहा है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

कई बार लोग मजे के लिए बिना वजह दूसरों को परेशान करते रहते रहते हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक भैंस आराम से खड़ी है। वहीं, उसके पास एक महिला खड़ी होकर उसके साथ मस्ती कर रही है। कभी वह हाथों से भैंस को मारने की कोशिश करती है, तो कभी उसके पैर रख देती है। ऐसा करते हुए महिला को काफी खुशी हो रही थी। कुछ समय बाद महिला भैंस के ऊपर बैठने की कोशिश करती है। लेकिन, भैंस सिर को पीछे खींच लेती है और फिर महिला का क्या हाल होता है आप खुद वीडियो में देख लें...

महिला को मिली बड़ी सीख...

वीडियो को देखकर जरूर आपको जमकर हंसी (Funny Video) आ रही होगी। साथ ही सीख भी मिल रही होगी बिना वजह किसी को परेशान नहीं करें। लोगों को यह मजेदार वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं बार-बार लोग इस वीडियो को देख रहे हैं। फेसबुक पर इस वीडियो को 'Nirmala Vaishnav' नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 27 सौ लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मजे लेते हुए यूजर्स वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!