Viral: चांद नवाब का नया वीडियो वायरल, इस बार अलग तेवर में नजर आए पाकिस्तानी पत्रकार, नहीं रुकेगी हंसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 09:19 AM IST

Chand Nawab Viral Video: पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Viral: चांद नवाब का नया वीडियो वायरल, इस बार अलग तेवर में नजर आए पाकिस्तानी पत्रकार, नहीं रुकेगी हंसी
Photo Credit: Instagram

Chand Nawab Viral Video: पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब तो आप सबको याद होंगे ही? भला उन्हें भूल भी कौन सकता है। अपने अलग अंदाज की रिपोर्टिंग के लिए चांद नवाब पूरी दुनिया में फेमस हो गए थे। सोशल मीडिया (Social Media) पर उनका वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और उन्हें प्यार दिया। एक बार फिर चांद नवाब का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण वो सुर्खियों में हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में पाकिस्तानी पत्रकार का अलग ही तेवर नजर आया। 

बताया जा रहा है कि चांद नवाब का यह वीडियो कराची का है, जहां बाग-ए-जिन्ना में पीटीआई की मीटिंग को कवर करने के लिए वो पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में कई पत्रकार मौजूद थे। लेकिन, चांद नवाब ने हमेशा की तरह इस बार भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं जब चांद नवाब रिपोर्टिंग कर रहे थे तो कई लोग उनके सामने से गुजर रहे थे। बार-बार चांद नवाब लोगों को हटा रहे हैं। इसके बावजूद वहां भीड़ लग जा रही है। बीच में गुस्सा होकर चांद नवाब ने एक शख्स को धक्का भी दे दिया। तो पहले ये वीडियो देखें...

सोशल मीडिया पर फिर छाए चांद नवाब

महज 29 सेकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह चांद नवाब लोगों से परेशान हैं और गुस्सा कर रहे हैं। लेकिन, लोगों को चांद नवाब का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वीडियो देखकर जमकर ठहाके लगा रहे हैं। अब इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'epkdaily' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि इसे बार-बार देख रहे हैं। तो आप इस वीडियो का आनंद लें और बताएं कि चांद नवाब का नया अंदाज आपको कैसा लगा?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!