Viral: धांसू जुगाड़ से कार को बना दिया 'हेलीकॉप्टर', वीडियो देख कहेंगे, 'मेरा भारत महान'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 04:16 PM IST

Jugaad Viral Video: आज कल पूरी दुनिया में 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। एक शख्स ने जुगाड़ से कार को इस तरह 'हेलीकॉप्टर' में तब्दील किया जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

Viral: धांसू जुगाड़ से कार को बना दिया 'हेलीकॉप्टर', वीडियो देख कहेंगे, 'मेरा भारत महान'
Photo Credit: Twitter

Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर आपको हर तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले तक के वीडियो हैं। वहीं, कई बार तो ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। खासकर, जुगाड़ का वीडियो (Jugaad Video) देखकर तो कई बार लोग सोच में पड़ जाते हैं और यकीन नहीं होता रहता है कि ऐसा भी हो सकता है? इसी कड़ी में जुगाड़ का एक और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने धांसू जुगाड़ से कार को ही 'हेलीकॉप्टर' बना दिया। ये बात सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन वीडियो देखने के बाद सारा भ्रम दूर हो जाएगा।   

ये तो हम सब जानते हैं कि 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का इस्तेमाल कर लोग एक से एक मजेदार चीजें बना रहे हैं। कई बार तो बड़े-बड़े दिग्गज भी जुगाड़ से बनी चीजों को देखकर हैरान रह जाते हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए किस तरह एक शख्स ने जुगाड़ से कार को हेलीकॉप्टर बना दिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार का है। जहां एक दूल्हा-दुल्हन को ले जाने के लिए शख्स ने कार को 'हेलीकॉप्टर' लुक दे दिया। हैरानी की बात ये है कि शख्स ने वैगनआर कार को हेलीकॉप्टर बना डाला। ऐसा नजारा और दिमाग आपको केवल भारत में ही देखने को मिल सकता है। देखें वीडियो...

'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का धांसू इस्तेमाल

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा और सोच रहे होंगे कि क्या टैलेंट है भाई? अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@BeingAbbasNaqvi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और मजे भी ले रहे हैं। कुछ कहना है कि मेरा देश महान। जबकि, कुछ का कहना है कि बिहारी इंजीनियरिंग, जय बिहार। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!