इंस्टाग्राम पर इस महिला का है जलवा, करती है करोड़ों में कमाई, देखें दिलकश तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 10:42 AM IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram Star) पर एलेक्सा काफी फेमस हैं और उन्हें 60 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एलेक्सा इंस्टाग्राम पर एक से एक मजेदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फॉलोअर्स काफी पसंद करते हैं।

इंस्टाग्राम पर इस महिला का है जलवा, करती है करोड़ों में कमाई, देखें दिलकश तस्वीरें
Photo Credit: Instagram

सोशल मीडिया (Social Media) के सहारे अब तक कई लोगों की जिंदगी बदल चुकी है। कुछ लोग तो इसके सहारे रातोंरात स्टार बन गए और पूरी दुनिया में फेमस हो गए। वहीं, कुछ लोग इस प्लेटफॉर्म के सहारे करोड़ों में कमाई कर रहे हैं और काफी लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। इसी में एक नाम है एलेक्सा डेलनाज का, जो इंस्टाग्राम के सहारे करोड़पति बन चुकी हैं। तो आइए, जानते हैं एलेक्सा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

28 साल की एलेक्सा डेलनाज (Alexa Dellanos) मूलरूप से फ्लोरिडा के मियामी की रहने वाली हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram Star) पर एलेक्सा काफी फेमस हैं और उन्हें 60 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एलेक्सा इंस्टाग्राम पर एक से एक मजेदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फॉलोअर्स काफी पसंद करते हैं। अपनी फोटोज और वीडियोज से एलेक्सा 65,000 डॉलर यानि 48 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई करती हैं। हाल ही में एलेक्सा ने फरारी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस दंग रह गए। एलेक्सा इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को लाखों लोगों ने पसंद किए हैं और हजारों ने लोगों ने तारीफ करते हुए इन पर रिएक्शन दिए हैं। 

एंटरटेनमेंट सेक्टर में जाना चाहती हैं एलेक्सा

गौरतलब है कि एलेक्सा ने मीडिया की पढ़ाई की है। एलेक्सा का कहना है कि अगर वो जर्नलिस्ट बन गई होती तो सोशल मीडिया से काफी पैसे कमा चुकी होती। फिलहाल, एलेक्सा एंटरटेनमेंट जगत में करियर बनाने की सोच रही हैं। कयास लगाया जा रहा है उस सेक्टर में भी लोग उन्हें काफी पसंद करेंगे और वहां भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग होगी। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!