Viral Video: जीप की बोनट पर धूम मचाते हुए दुल्हन की धांसू एंट्री, अंदाज पर फिदा हुए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 09:39 AM IST

Bride Viral Video: हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उनकी शादी सबसे खास और अलग हो। इतना ही नहीं काफी समय तक उनकी शादी को लोग याद रखें और चर्चा करें। इसके लिए कपल एक से एक तरकीब भी अपनाते हैं। वायरल (Viral Video) हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन ने भी कुछ ऐसा ही धमाल मचाया है।

Viral Video: जीप की बोनट पर धूम मचाते हुए दुल्हन की धांसू एंट्री, अंदाज पर फिदा हुए लोग
Photo Credit: Instagram

Bride Viral Video: शादियों में सबकी नजरें दूल्हा और दुल्हन (Bride Groom Video) पर ही टिकी होती हैं। कई बार इन दोनों का अंदाज लोगों को अपना दीवाना बना देता है। हालांकि, कई बार उन्हें देखकर लोगों की हंसी भी छूट जाती है। वहीं, कभी-कभी दूल्हा-दुल्हन की एंट्री देखकर लोगों की नजरें उनसे नहीं हटती। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी आपको शादियों के कई मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में दुल्हन की एंट्री का एक ऐसा धांसू वीडियो सामने आया है, जिस पर लोग फिदा हो गए और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उनकी शादी सबसे खास और अलग हो। इतना ही नहीं काफी समय तक उनकी शादी को लोग याद रखें और चर्चा करें। इसके लिए कपल एक से एक तरकीब भी अपनाते हैं। वायरल (Viral Video) हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन ने भी कुछ ऐसा ही धमाल मचाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं शादी का माहौल है और अचानक दुल्हन की एंट्री होती है। दुल्हन सज-धज कर जीप की बोनट पर मस्त होकर बैठी है। दुल्हन के कई रिश्तेदार उसके साथ पैदल चल रहे हैं। चश्मा लगाकर दुल्हन मस्त होकर डांस कर रही है और एक से एक मजेदार पोज भी दे रही है। जिसने भी दुल्हन को देखा वो उस पर फिदा हो गया। आलम ये है कि दुल्हन का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है और बार-बार इस वीडियो को देखने के लिए मजबूर कर रहा है। 

दुल्हन ने एंट्री से मचाया धमाल

दुल्हन का स्वैग देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'witty_wedding' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर मजे लेते हुए लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' अभी जीप पर नाच रही है शादी के बाद सिर पर डांस करेगी'। एक यूजर ने लिखा, ' क्या धांसू एंट्री है'। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!