Viral Video: जंगल में 6 शेरनियों के साथ बेखौफ घूम रही थी लड़की, फिर जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 10:43 AM IST

Lion Viral Video: एक लड़की शेरनियों के पीछे-पीछे मजे में चल रही है। आगे-आगे 6 शेरनियां चल रही हैं और पीछे-पीछे महिला मस्ती में उनके साथ जंगल में घूम रही है। लेकिन, कुछ समय बाद ऐसा नजारा दिख जाता है जिस पर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

Viral Video: जंगल में 6 शेरनियों के साथ बेखौफ घूम रही थी लड़की, फिर जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन
Photo Credit: Instagram

Lion Viral Video: जानवर कोई भी हो वो इंसान के लिए खतरनाक ही होता है। वहीं, बात जब 'जंगल के राजा' यानी बब्बर शेर (Lion Viral Video) की हो तो उसका नाम सुनते ही लोग कांपने लगते हैं। क्योंकि, शेर की गिनती सबसे खतरनाक जानवरों में होती है और पलक झपकते ही किसी को वो अपना शिकार बना लेता है। इंसान हो या फिर जानवर सब शेर से दूरी बनाकर ही रखते हैं। लेकिन, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की एक, दो, तीन नहीं बल्कि छह शेरनियों के साथ मजे में घूम रही थी। इस नजारा को देखने के बाद जहां कुछ लोग काफी हैरान हैं। वहीं, कुछ लोग वीडियो की तारीफ भी कर रहे हैं। 

इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिनकी दोस्ती जानवरों से होती है। बड़े मजे के साथ वो जानवरों के साथ खाते-पीते हैं और मस्ती करते हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक लड़की शेरनियों के पीछे-पीछे मजे में चल रही है। आगे-आगे 6 शेरनियां चल रही हैं और पीछे-पीछे महिला मस्ती में उनके साथ जंगल में घूम रही है। लेकिन, कुछ समय बाद ऐसा नजारा दिख जाता है जिस पर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। देखें वीडियो...

सोशल मीडिया पर लड़की की धूम

वीडियो में आपने देखा किस तरह लड़की शेरनियों के साथ एंजॉय कर रही है। उसके चेहरे पर थोड़ा भी डर नहीं है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'safarigallery' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लड़की सोशल मीडिया पर छा गई है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!