'लैंड करा दे' वाले लड़के के साथ पैराग्लाइडिंग करते नजर आई आलिया भट्ट, वीडियो में देखें क्या है मामला?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 04:23 PM IST

Vipin Viral Video: 'लैंड करा दे' वाला लड़का एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वो आलिया भट्ट के साथ पैराग्लाइडिंग करते हुए नजर आ रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'लैंड करा दे' वाले लड़के के साथ पैराग्लाइडिंग करते नजर आई आलिया भट्ट, वीडियो में देखें क्या है मामला?
Photo Credit: Instagram

Vipin Viral Video: 'लैंड करा दे' वाला लड़का विपिन कुमार तो आप सबको याद होगा ही। जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। लोगों ने उस वीडियो को काफी पसंद किए थे और उस पर जमकर मीम्स भी बने थे। एक बार फिर विपिन कुमार सुर्खियों में है, क्योंकि इस बार वो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ 'पैराग्लाइडिंग' करते हुए नजर आ रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आलिया भट्ट और विपिन कुमार ने एक एड शूट किया है, जिसमें दोनों पैराग्लाइडिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर विपिन कुमार ने एक चॉकलेट ब्रांड के विज्ञापन का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पैराग्लाइडिंग के अनुभव को दोबारा रिक्रिएट कर रहा है। लेकिन, इस बार उनके साथ आलिया भट्ट हैं। वीडियो में विपिन सेल्फी स्टिक के साथ पैराग्लाइडिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं विपिन वही लाइन दोहराता है, जो उसने ओरिजिनल वीडियो में कही थी। वहीं, आलिया भट्टा इंस्ट्रक्टर की भूमिका में नजर आ रही हैं। जैसे ही विपिन घबराता है आलिया उसे चुप कराने के लिए एक चॉकलेट निकालकर देती हैं। देखें वीडियो...

एक बार फिर सुर्खियों में विपिन

वीडियो देखकर एक बार फिर आपको वही नजारा याद आया होगा। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए विपिन ने लिखा, ' कौन कहता है कि मीम से ऊंचाइयों को हासिल नहीं किया जा सकता है। कौन कहता है कि मीम केवल एक-दो महीने के लिए होता है। ये सब बकवास हैं देखिए किस तरह मैं आलिया के साथ शूटिंग कर रहा हूं'। इस मौके पर उन्होंने आलिया के साथ चॉकलेट कंपनी को भी धन्यवाद किया है। इतना ही नहीं विपिन ने कुछ शूट की तस्वीरें भी शेयर की हैं। तो आपको विपिन का यह अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!