VIDEO: फ्लाइट नहीं मिलने पर महिला को आया पैनिक हार्ट अटैक, अब एयर इंडिया ने दी ये सफाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 03:22 PM IST

सोशल मीडिया पर दिल्ली एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला बेहोश पड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला को फ्लाइट नहीं पकड़ने दिया गया, जिसके कारण उसे पैनिक हार्ट अटैक आ गया।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एक महिला अचानक को पैनिक हार्ट अटैक आ गया। क्योंकि, उसे फ्लाइट में बैठने की इजाजत नहीं दी गई। अब इस पूरे मामला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले पर एयर इंडिया ने भी सफाई दी है। एयर इंडिया ने कहा कि तीन पैसेंजर बोर्डिंग गेट बंद होने के बाद पहुंचे थे। गेद बंद होने से पहले स्टाफ ने कई बार उनका नाम अनाउंट किया था। इधर, परिजनों का कहना है कि महिला को फ्लाइट नहीं पकड़ने दी गई, जिसके कारण उन्हें पैनिक हार्ट अटैक आ गया। वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!