Jugaad Video: पाकिस्तानियों का जुगाड़ देख लगाएंगे ठहाके, देखिए किस तरह बाइक को बना दिया 'टैक्सी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2021, 03:44 PM IST

Pakistani Funny Jugaad Video: जुगाड़ के आपने कई वीडियो देखे होंगे। आज कल इस 'टेक्नोलॉजी' का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, पाकिस्तानियों का जुगाड़ देखकर आप ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे।

Jugaad Video: पाकिस्तानियों का जुगाड़ देख लगाएंगे ठहाके, देखिए किस तरह बाइक को बना दिया 'टैक्सी'
Photo Credit: Twitter

Pakistani Funny Jugaad Video: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अक्सर अजीबगोरीब कारनामे को लेकर चर्चा में रहता है। कई बार वहां के लोग ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिसके कारण पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ता है। इतना ही नहीं कई बार तो नेताओं के कारण भी पाक का मजाक बन जाता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं वीडियो देखने के बाद कहेंगे, 'ऐसा तो केवल पाकिस्तान में ही हो सकता है'।

जुगाड़ के आपने कई वीडियो देखे होंगे। आज कल इस 'टेक्नोलॉजी' का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, पाकिस्तानियों का जुगाड़ देखकर आप ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक बाइक को 'टैक्सी' में बदल दिया गया है। जिस पर छह लोग आराम से बैठकर जा रहे हैं। जुगाड़ का इस्तेमाल कर बाइक को सीढ़ी से जोड़ दिया गया है और पीछे दो टायर लगा दिया गया है। जिस पर कुल छह लोग आराम से बैठे हैं। जब यह 'टैक्सी' रोड पर निकली तो सब देखते रह गए। देखें वीडियो...

पाकिस्तानियों ने भिड़ाया गजब का जुगाड़...

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह जमकर ठहाके लगा रहा है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो पसंद आ रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@JSvasan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो पाकिस्तानियों का ये जुगाड़ आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!