कौन है ये महिला IAS ऑफिसर? जिसने एक बेल्ट के जरिए सोशल मीडिया पर मचा दी धूम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 04:25 PM IST

IAS Soanl Goel internet Sensation: सोनम गोयल मूलरूप से हरियाणा के पानीपत की रहने वाली हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा दिल्ली के डीएवी स्कूली से की है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। बीकॉम ऑनर्स करने के बाद सोनम ने यूपीएसी की तैयारी शुरू की और साल 2008 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की और उन्हें 13वां रैंक मिला था।

कौन है ये महिला IAS ऑफिसर? जिसने एक बेल्ट के जरिए सोशल मीडिया पर मचा दी धूम
Photo Credit: Instagram

IAS Soanl Goel internet Sensation: सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल गरमाया रहता है। कभी किसी की तस्वीर सुर्खियों में रहती है, तो कभी किसी का वीडियो (Video) धमाल मचाते रहता है। इस कड़ी में एक महिला IAS ऑफिसर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। वो भी एक बेल्ट के कारण। आप सोच रहे होंगे कि बेल्ट के कारण, तो आपको बता दें कि ये कोई आम बेल्ट नहीं है बल्कि काफी महंगी बेल्ट है। आलम ये है कि महिला ऑफिसर की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।  तो आइए, जानते हैं कौन है ये महिला ऑफिसर...

इस महिला IAS ऑफिसर का नाम सोनल गोयल (Soanl Goel) है। सोनम गोयल मूलरूप से हरियाणा के पानीपत की रहने वाली हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा दिल्ली के डीएवी स्कूली से की है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। बीकॉम ऑनर्स करने के बाद सोनम ने यूपीएसी की तैयारी शुरू की और साल 2008 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की और उन्हें 13वां रैंक मिला था। उन्हें त्रिपुरा कैडर मिला था। साल 2016 में डेप्युटेशन पर 4 साल के लिए हरियाणा कैडर में शामिल हो गईं। फिलाहल, सोनल स्‍पेशल रेजिडेंट कमिश्‍नर के पद पर त्रिपुरा भवन में तैनात हैं। विगत 13 साल से सरकारी अधिकारी के तौर पर सोनल देश की सेवा कर रही हैं। 

सुर्खियों में सोनल गोयल

सोनल गोयल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वो काफी महंगी बेल्ट पहनी हुई नजर आ रही हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि इस बेल्ट की कीमत 71 हजार रुपए है। बेल्ट के लोगो को देख कर ऐसा लग रहा है कि ये गुची ब्रैंड की है। ये कंपनी इटली की है। सोनल गोयल की एक वेबसाइट भी है। जहां इनके बारे में सभी जानकारी साझा की गई है। ट्विटर , इंस्टाग्राम, और फेसबुक पर भी उनके काफी फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर सोनल गोयल को सात लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, ट्विटर पर उन्हें करीब साढ़े तीन लाख लोग फॉलो करते हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!