Viral: सुषमा स्वराज के जन्मदिन पर बेटी ने शेयर की ऐसी तस्वीर, देखकर भावुक हो जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 03:06 PM IST

बांसुरी स्वराज ने सुषमा स्वराज की जयंती पर ट्विटर पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में नन्ही बांसुरी अपनी मां के साथ खड़ी हैं और स्माइल कर रही हैं। तस्वीर में सुषमा स्वराज भी काफी यंग दिख रही हैं।

Viral: सुषमा स्वराज के जन्मदिन पर बेटी ने शेयर की ऐसी तस्वीर, देखकर भावुक हो जाएंगे आप
Photo Credit: Twitter

Sushma Swaraj Birth Anniversary: देश की पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी लोग उसी शिद्दत से उन्हें याद करते हैं। लोगों के बीच उनकी अलग पहचान है। सुष्मा स्वराज की आज  70वीं जयंती है। लिहाजा, उनके चाहने वाले अपने-अपने तरीके से उन्हें याद कर रहे हैं। सुषमा स्वराज की जयंती पर उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने काफी पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं और नम आखों से उन्हें याद कर रहे हैं।

बांसुरी स्वराज ने सुषमा स्वराज की जयंती पर ट्विटर पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में नन्ही बांसुरी अपनी मां के साथ खड़ी हैं और स्माइल कर रही हैं। तस्वीर में सुषमा स्वराज भी काफी यंग दिख रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'आपका आशीर्वाद, आपकी नैतिकता और आपके संस्कार हमेशा मेरे साथ रहते हैं।  माँ@SushmaSwaraj जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' देखें पोस्ट...

भावुक करने वाला पोस्ट

इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक 44 हजार से ज्यादा लोगों ने इस तस्वीर को पसंद किए हैं। वहीं, 33 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं लोग तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप तो मनमोहना हो जी, हमेशा मन में ही रहोगे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' हर बार जब भी मां का जिक्र होता है, या सामने तस्वीर आ जाती है, तो सिर्फ एक खयाल आता है कि इतनी जल्दी नहीं जाना चाहिए था आपको मां!! आपकी जन्मतिथि की याद में दिल भर आता है। आप जरूर इस धरती से बेहतर जगह पर होंगी'। गौरतलब है कि सुषमा स्वराज का 67 वर्ष की आयु में 6 अगस्त, 2019 की रात एम्स में हर्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। यहां आपको बता दें कि सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं और सात बार सांसद भी रहीं। सुषमा स्वराज 26 मई 2014 से मई 2019 तक भारत की विदेश मंत्री भी रही थीं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!