Ajab Gajab: सुहागरात से पहले दूल्हे ने दुल्हन से की ऐसी डिमांड, सच्चाई जान रह जाएंगे दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2021, 06:00 PM IST

पोटका के रहने वाले प्रदूत मंडल ने बड़ी मुश्किल से अपनी बेटी की शादी MBA में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले लड़के से की थी। उसे उम्मीद थी कि उसकी बेटी उस लड़के के साथ हमेशा खुश रहेगी। लेकिन, सुहागरात से पहले दूल्हे ने चौंकाने वाली शर्त रख दी। दूल्हे ने दुल्हन से कहा कि पहले दो साल के अंदर IAS बनो फिर तुम्हें पत्नी के रूप में स्वीकार करूंगा।

Ajab Gajab: सुहागरात से पहले दूल्हे ने दुल्हन से की ऐसी डिमांड, सच्चाई जान रह जाएंगे दंग

इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं, जिन पर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ के बारे में जानकर तो लोगों के 'पैरों तले जमीन' तक खिसक जाती है। एक ऐसा ही मामल सामने आया है झारखंड के जमशेदपुर से, जिसकी सच्चाई जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। क्योंकि, एक दूल्हे ने सुहागरात से पहले दुल्हन के सामने ऐसी शर्त रख दी, जिसके बारे में जानकर हर कोई सन्न रह गया। दूल्हे ने कहा जब तक तुम IAS नहीं बनोगी तब तक तुम्हें अपनी पत्नी नहीं मानूंगा।

जानकारी के मुताबिक,  पोटका के रहने वाले प्रदूत मंडल ने बड़ी मुश्किल से अपनी बेटी की शादी  MBA में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले लड़के से की थी। उसे उम्मीद थी कि उसकी बेटी उस लड़के के साथ हमेशा खुश रहेगी। लेकिन, सुहागरात से पहले दूल्हे ने चौंकाने वाली शर्त रख दी। दूल्हे ने दुल्हन से कहा कि पहले दो साल के अंदर IAS बनो फिर तुम्हें पत्नी के रूप में स्वीकार करूंगा। पीड़िता का कहना उसकी शादी जून 2018 में परसुडीह के जयमाल्य मंडल के साथ हुई थी।   

पीड़िता परिवार ने की न्याय की मांग

पीड़िता का कहना है कि शुरुआत में उसे मजाक लगा। लेकिन, शादी के अगले दिन ही एक इंटरव्यू का बहाना बनाकर उसका पति भाग गया। जिसके बाद वह लौटकर नहीं आया। इतना ही नहीं पति ने उसे तलाक पेपर भी थमा दिया था। इन सबके बावजूद वह अपने ससुराल में ही रही। लड़की का आरोपी है कि लड़के के घरवाले उसे प्रताड़ित करते रहे। लेकिन, जब बर्दाश्त नहीं हुआ उसने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ धारा 498 का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ कोर्ट में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया और अब न्याय के लिए चक्कर लगा रही है। लड़की के पिता का कहना है कि उनके साथ धोखा किया गया है और अब उन्हें न्याय मिले। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!