Viral: मौत को छू कर टक से निकल गया शख्स, देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्सीडेंट का वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 05:58 PM IST

Accident Viral Video: इस वीडियो में टाइमिंग का कमाल देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं झमाझम बारिश हो रही है। सड़क पर गाड़ियां सरपट दौड़ रही हैं। अचानक तेज रफ्तार में जा रहा बाइक सवार फिसल गया और बीच सड़क गिर पड़ा। तभी सामने से बड़ा ट्रक वहां पहुंच गया।

Viral: मौत को छू कर टक से निकल गया शख्स, देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्सीडेंट का वीडियो
Photo Credit: Facebook

Accident Viral Video: रोड एक्सीडेंट की हर दिन कई खबरें सामने आती हैं। कई घटनाएं तो ऐसी होती हैं, जिसके बारे में सुनकर लोग कांप जाते हैं। सोशल मीडिया (Socail Media) पर भी एक्सीडेंट के कई वीडियोज वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में मलेशिया से एक्सीडेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद तो कई लोगों की चीखें निकल गई। क्योंकि, एक बाइक सवार ट्रक के नीचे आते-आते बच गया। या यूं कहें कि मौत को छू कर टक से शख्स निकल गया।    

आज तक आपने एक्सीडेंट के कई वीडियो देखे होंगे। लेकिन, इस वीडियो में टाइमिंग का कमाल देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं झमाझम बारिश हो रही है। सड़क पर गाड़ियां सरपट दौड़ रही हैं। अचानक तेज रफ्तार में जा रहा बाइक सवार फिसल गया और बीच सड़क गिर पड़ा। तभी सामने से बड़ा ट्रक वहां पहुंच गया। ट्रक शख्स को कुचलने वाला ही था कि उसने फिल्मी अंदाज में खुद को बचाते हुए मौत को चकमा दे दिया। परिणाम ये हुआ कि ट्रक के नीचे आने से शख्स बच गया। हालांकि, ट्रक वाले ने बिना देरी किए ब्रेक लगा दिया। इस हादसे में शख्स की बाइक भी बच गई। 

वीडियो देख कांप जाएंगे आप

बताया जा रहा है कि यह घटना 24 जनवरी की है। इस घटना में किसी के घायल होने की भी कोई खबर नहीं है। लेकिन, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फेसबुक पर इस वीडियो को ViralHog ने शेयर किया है। वीडियो को 99 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लेकिन, वीडियो देखने के बाद लोग कांप गए। वहीं, कुछ लोग इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि शख्स की किस्मत बड़ी जबरदस्त थी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!