Viral Video: दुल्हन को आता देख अचानक भांगड़ा करने लगा दूल्हा, देखें फिर लड़की ने क्या किया?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 12:37 PM IST

Bride Groom Viral Video: एक दूल्हा अपनी शादी को खास बनाने के लिए किस तरह भांगड़ा कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं दुल्हन की जैसे ही एंट्री होती है, दूल्हा जमकर ठुमके लगाने लगता है।

Viral Video: दुल्हन को आता देख अचानक भांगड़ा करने लगा दूल्हा, देखें फिर लड़की ने क्या किया?
Photo Credit: Instagram

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों के भी वीडियो जमकर शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Video) लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो को बार-बार देखने का मन करता है। शादी का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें दुल्हन को देखखर दूल्हे (Bride Groom Video) ने ऐसा डांस किया जिससे लोगों की नजरें नहीं हट रही है। आलम ये है कि यह वीडियो वायरल हो गया है और लोग दूल्हे के अंदाज की तारीफ भी कर रहे हैं। 

हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई बार काफी तैयारियां भी जाती है। अब इस वायरल वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, एक दूल्हा अपनी शादी को खास बनाने के लिए किस तरह भांगड़ा कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं दुल्हन की जैसे ही एंट्री होती है, दूल्हा जमकर ठुमके लगाने लगता है। दूल्हे को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितना खुश है और काफी जोश में दुल्हन का स्वागत कर रहा है। इतना ही नहीं दूल्हे का अंदाज देखकर लोगों की आखें खुली की खुली रह गई। 

दूल्हे का अंदाज जीत रहा लोगों का दिल

दूल्हे का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'brides_special' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और तारीफ कर रहे हैं। तो आपको दूल्हे का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!