कंपनी ने महिला कर्मचारी को पार्टी में नहीं बुलाया, अब देने होंगे 72 लाख रुपए, दिलचस्प है मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 12:08 PM IST

Ajab Gajab News: एक कंपनी ने महिला कर्मचारी को पार्टी में नहीं बुलाया। लिहाजा, महिला कोर्ट पहुंच गई और अब कंपनी को उसे करीब 72 लाख रुपए देने होंगे।

कंपनी ने महिला कर्मचारी को पार्टी में नहीं बुलाया, अब देने होंगे 72 लाख रुपए, दिलचस्प है मामला

Ajab Gajab News: ब्रिटेन से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। यहां एक महिला कर्मचारी को पार्टी में नहीं बुलाना कंपनी को काफी महंगा पड़ गया। महिला इस मामले को लेकर कोर्ट पहुंच गई और अब कंपनी को करीब 72 लाख रुपए उसे देने होंगे। आलम ये है कि मामला चर्चा का विषय बन चुका है और सच्चाई जानकर लोग दंग हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरी कहानी?

जानकारी के मुताबिक,  51 साल की इस महिला का नाम रीता लेहर है। उन्होंने बताया कि जिस कंपनी में वो काम करती है उसने सभी कर्मचारियों को पार्टी के लिए बुलाया था। लेकिन, उसे इनवाइट नहीं किया गया। महिला ने इस मामले को लेकर स्ट्रैटफोर्ड के एस्पर्स कैसीनो के खिलाफ ट्रिब्यूनल में शिकायत की। रीता ने बताया कि वो वहां बतौर कैशियर काम करती थीं। उन्होंने बताया कि सभी कुलीग ने लास इगुआनासो में पार्टी की, केवल उसे अकेला छोड़ दिया गया। ट्रिब्यूनल का कहना है कि रीता को पार्टी में इसलिए इनवाइट नहीं किया गया था, क्योंकि उन्होंने एक स्टाफ के खिलाफ भेदभाव की शिकायत की थी। उन्होंने कंपनी के खिलाफ उत्पीड़न, उम्र और रेस की वजह से भेदभाव की शिकायत की थी।

रीता ने लगाया था भेदभाव का आरोप

जांच के दौरान यह भी पता चला कि इस शिकायत के बाद कैसीनो के एक स्टाफ ने उन्हें धमकी भी थी। इतना ही नहीं उन्हें यह भी कहा गया था कि अगर दोबारा बिना पक्के सबूत के अगर किसी के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब कोर्ट ने रीता की भावनाओं को चोट पहुंचाने के आरोप में कंपनी को 72 लाख रुपए देने के लिए कहा है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!