Viral: जिराफ का शिकार करने के लिए शेरों ने बिछाया ऐसा 'जाल', वीडियो में देखें चौंकाने वाला अंजाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 02:13 PM IST

Animal Fight Viral Video: जंगल का राज 'शेर' मिनटों में शिकार को चट कर देता है। बड़े-बड़े और खतरनाक जानवर भी शेर को देखकर भाग खड़े होते हैं। लेकिन, एक जिराफ का शिकार करना शेर को भारी पड़ गया।

Viral: जिराफ का शिकार करने के लिए शेरों ने बिछाया ऐसा 'जाल', वीडियो में देखें चौंकाने वाला अंजाम
Photo Credit: Twitter

Animal Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन जानवरों के भी काफी वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Video) इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। जबकि, कुछ हैरान करने वाले वीडियो भी होते हैं। इसी कड़ी में शेर (Lion Video) और जिराफ का ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि, वीडियो में जिराफ का शिकार करने के लिए शेरों ने काफी खतरनाक 'जाल' बिछाया था। लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। वहीं, अब इस पूरे मामला का वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है। 

जंगल का राज 'शेर' मिनटों में शिकार को चट कर देता है। बड़े-बड़े और खतरनाक जानवर भी शेर को देखकर भाग खड़े होते हैं। लेकिन, एक जिराफ का शिकार करना शेर को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह कुछ शेरों ने जिराफ को घेर रखा है। देखकर ऐसा लगता है सब मिलकर जिराफ का शिकार करेंगे। अचानक पीछे से एक शेर छलांग लगाकर जिराफ की पीठ पर पहुंच जाता है। हमला होता देख जिराफ भी घबरा जाता है और भागने लगता है। तभी दूसरी तरफ से कुछ और शेर उसकी तरफ दौड़ते हैं। सभी मिलकर जिराफ का शिकार करना चाहते हैं। लेकिन, हाइट के कारण जिराफ सबको चकमा देकर भाग खड़ा होता है। 

दिल दहलाने वाला मंजर

काफी कोशिश के बावजूद शेरों को कामयाबी नहीं मिलती। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wild_animals_creation' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, 56 हजार से ज्याद लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर यूजर्स काफी मजेदार-मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!