ढोल बजते ही ठुमके लगाने लगी घोड़ी, दुल्हन के साथ किया धांसू डांस, दिन बना देगा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 10:33 AM IST

Bride Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन घोड़ी पर बैठकर मस्त ठुमके लगा रही है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

ढोल बजते ही ठुमके लगाने लगी घोड़ी, दुल्हन के साथ किया धांसू डांस, दिन बना देगा वीडियो
Photo Credit: Instagram

Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना हजारों वीडियो (Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो तो देखते ही देखते धमाल मचाने लगते हैं। इसी कड़ी में दुल्हन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर झूम उठेंगे। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। 

इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो से गुलजार है। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक दुल्हन और घोड़ी ने ऐसा धमाल मचाया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं सज-धजकर दुल्हन घोड़ी पर बैठी है। जैसे ही ढोल बजता है घोड़ी झूमने लगती है और मस्त अंदाज में वो डांस करने लगती है। वहीं, घोड़ी पर बैठी दुल्हन भी उस पल को जमकर एंजॉय करने लगती है। दोनों का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है और इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद कर लेते हैं। देखें वीडियो...

दिन बनाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर जरूर आपका भी मन गदगद हो गया होगा और बार-बार इस मजेदार वीडियो को देखने का मन कर रहा है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'honey._.event_official' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। तो आपको शादी का ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!