Shocking Video: सोशल मीडिया (Social media) की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जो लोगों का दिल जीत लेती है। वहीं, कुछ मामले देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर लोग ना केवल कन्फ्यूज हो रहे हैं बल्कि कलाकारी पर हैरानी भी जता रहे हैं।
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। क्योंकि, इसमें एक शख्स ने अपने हाथ पर कलाकारी करके उसे सांप की तरह बना दिया है। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि ये सच में हाथ है या फिर कोई जहरीला सांप। इतना ही नहीं शख्स ने वीडियो के बैकग्राउंड में नागिन की बीने वाले म्यूजिक को भी सेट किया है। इस वीडियो को देखके बाद यकीन मानिए आप भी जरूर चौंक जाएंगे। एक पल के लिए तो आपको लगेगा ये कोई हाथ नहीं बल्कि सच का सांप है। तो पहले वीडियो देखें...
चौंकाने वाला है वीडियो
वीडियो देखकर जरूर आपको भी झटका लगा होगा। साथ ही सोच रहे होंगे कि इस कलाकारी का तो कोई जवाब नहीं। क्योंकि, जिस तरह से शख्स अपनी हाथ को घुमाता है उसे देखकर ऐसा ही लगता है जैसे कोई सच का सांप हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'earthdixe' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 14 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। तो आपको कैसा लगा ये वीडियो कमेंट कर जरूर बताएं।

