'पट मंगनी, भट्ट ब्याह!'; रणबीर-आलिया की शादी पर बेहद खास है अमूल का ये विज्ञापन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 08:15 PM IST

Alia-Ranbir Wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट विवाह के बंधन में बंध गए हैं। इस मौके पर अमूल ने अपने ही तरीके से विज्ञापन दिया है।

'पट मंगनी, भट्ट ब्याह!'; रणबीर-आलिया की शादी पर बेहद खास है अमूल का ये विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शादी कर ली है। दोनों गुरुवार यानी 14 अप्रैल को मुंबई में बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में परिणय-सूत्र में बंध गए। इस दौरान बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। अपार्टमेंट में जिन जानेमाने चेहरों को आते देखा गया उनमें रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर और उनका परिवार, चचेरी बहनें करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर तथा चचेरे भाई आदर और अरमान जैन अपनी मां रीमा जैन के साथ दिखे।

आलिया की तरफ से उनके पिता फिल्मकार महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन पूजा भट्ट और शाहीन को देखा गया। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी भी समारोह में पहुंचे।

इस शादी पर अमूल ने उसी रचनात्मक तरीके से विज्ञापन जारी किया, जिसके लिए उसे जाना जाता है। पोस्टर पर लिखा हुआ है, 'पट मंगनी, भट्ट ब्याह!'

रणबीर और आलिया लंबे समय से रिश्ते में थे और दोनों ने अब जाकर रिश्ते को औपचारिक नाम दिया है। 5 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में चल रहे इस स्टार कपल ने पंजाबी रीति- रिवाज में शादी की। फंक्शन घर के अंदर हुआ, रणबीर और आलिया की टीम ने मीडिया के सदस्यों को मिठाई के डिब्बे बांटे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!