Alia Bhatt Bridal Look: दुल्हन आलिया भट्ट ने शादी में नहीं पहना लहंगा, तोड़ी ब्राइडल लुक की ये परंपराएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 08:24 PM IST

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt white pastel outfit details And Wedding album: आलिया ने सोशल मीडिया पर वेडिंग एल्बम शेयर किया है।दूल्हा-दुल्हन बने आलिया-रणबीर की कैमिस्ट्री फैन्स का दिल जीत रही है और दोनों की किस करती हुई फोटो खूब वायरल हो रही है...

Alia Bhatt Bridal Look: दुल्हन आलिया भट्ट ने शादी में नहीं पहना लहंगा, तोड़ी ब्राइडल लुक की ये परंपराएं

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt outfit details And Wedding album: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे के हो चुके हैं। हफ्तों की अफवाहों और अटकलों पर विराम लगाते आलिया और रणबीर ने सात फेरे ले लिए हैं। बॉलीवुड कपल ने एक निजी समारोह में शादी कर ली है और अब दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। आलिया भट्ट ने खुद शादी के बाद रणबीर कपूर के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं। जी हां, आलिया भट्ट ने आखिरकार फैन्स की इच्छा पूरी की है। आलिया ने सोशल मीडिया पर अपने और रणबीर का वेडिंग एल्बम शेयर किया है। इन फोटोज में कपल को पेस्टल कलर के मैचिंग आउटफिट में देखा जा सकता है। खास बात ये है कि आलिया ने अपनी शादी के लिए लहंगा नहीं बल्कि साड़ी चुनी है। हैवी ब्राइडल लुक को परे रखकर आलिया ने सिंपल साड़ी आउटफिट के साथ लाइट मेकअप चुना। 

दूल्हा-दुल्हन बने आलिया-रणबीर की कैमिस्ट्री फैन्स का दिल जीत रही है। आलिया ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन में वो और रणबीर के साथ बेहद प्यारे मूमेंट बिताती दिख रही हैं। किसी तस्वीर में आलिया- रणबीर खिलखिलाकर हंसते दिख रहे हैं तो वहीं एक फोटो में आलिया- रणबीर किस करते दिख रहे हैं। कपल का ये आउटफिट पॉपुलर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। मुखर्जी फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के एसोसिएट डिजाइनर होने के साथ ही नेशनल म्यूजियम भारतीय सिनेमा के सबसे युवा सदस्य भी हैं।  

यहां देखें तेजी से वायरल हो रहीं फोटोज- 

आलिया ने इस फैब्रिक की पहनी साड़ी 

अपनी शादी के लिए आलिया भट्ट ने हाथ से डाई की हुई ऑर्गेन्जा फैब्रिक की आइवरी शेड यानी ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी। इस पर तिल्ला वर्क किया गया था और साथ ही हाथ से बुने हुए दुपट्टे को सिर पर लिया था। जहां तक उनकी ब्राइडल जूलरी की बात है तो ये भी सब्यसाजी की हेरिटेज कलेक्शन से ली गई थी जिसमें अनकट डायमंड और हाथ से पिरोए गए पर्ल शामिल थे। 

रणबीर का राजसी अंदाज शानदार 

रणबीर कपूर ने भी सिल्क फैब्रिक की शेरवानी पहनी थी, जिसमें एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस पर अनकट डायमंड कट वाले बटन थे। साथ में सिल्क का ऑर्गेन्जा फैब्रिक का साफा और जरी वर्क वाली शॉल दी गई थी। सब्यसाची की हेरिटेज जूलरी में ये डायमंड, एमरल्ड और कई तार वाला पर्ल नेकलेस शामिल है।

आपको बताते चलें केवल करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों को आलिया-रणबीर की शादी में आमंत्रित किया गया था। करीना कपूर और सैफ अली खान बारातियों के रूप में नीतू कपूर, रिद्धिमा साहनी और अन्य कपूर परिवार के लोग शामिल हुए। लडकीवाले में आलिया के माता-पिता महेश भट्ट और सोनी राजदान, बहनें पूजा और शाहीन भट्ट शामिल थीं। साथ ही रिश्तेदारों में नव्या नवेली और माता-पिता श्वेता बच्चन और निखिल नंदा शामिल हुए। निखिल और रणबीर चचेरे भाई हैं। दोस्तों की सूची में आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी, करण जौहर, अयान मुखर्जी और आकांक्षा रंजन शामिल हुए। 

End of Article