यात्रा

Within 100 Kms Nainital: नैनीताल के पास बसी है स्वर्ग से सुंदर जगह, बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बना लो प्लान

Places To Visit Near Nainital: हिल स्टेशन नैनीताल टूरिस्ट की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक है। नैनीताल तो घूम लिया लेकिन नैनीताल के आसपास घूमने के लिए कौन सी जगह सबसे बेस्ट है? Within 100 Kms की अपनी इस सीरीज में हम आपको बताने जा रहे हैं नैनीताल के पास बसी जन्नत जैसी जगह के बारे में सारी जानकारी वो भी पूरी डिटेल के साथ।

Image

Places To Visit Near Nainital

Within 100 Kms Jaipur, Places To Visit Near Nainital: झीलों, पहाड़ियों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए फेमस उत्तराखंड राज्य में स्थित हिल स्टेशन नैनीताल टूरिस्ट की पहली पसंद है। नैनीताल तो शायद आप जरूर घूमने गए होंगे लेकिन, क्या आपको इस बारे में जानकारी है कि नैनीताल के बेहद पास एक ऐसी जगह जहां आप शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर कुछ वक्त प्रकृति की गोद में बिता सकते हैं।

भीमताल झील: अगर आप नैनीताल घूमने गए हों तो आपको भीमताल लेक जरूर जाना चाहिए। इस झील के चारों ओर कई खूबसूरत पहाड़ हैं, जो इसे एक दर्शनीय स्थल बनाते हैं। नैनीताल से महज 23.9 किलोमीटर दूर ये झील शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है। यहां प्रकृति की गोद में कुछ वक्त बिताने के साथ ही आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं।

इस झील की खास बात: भीमताल झील का आकार अंडाकार है जो इसे देखने में काफी ज्यादा आकर्षक बनाती है वहीं इसकी गहराई लगभग 22 मीटर है। गौर करने वाली बात ये है कि यह झील एक छोटे से द्वीप के साथ है, जहां एक छोटे से मंदिर का भी निर्माण किया गया है। अगर आप ट्रेकिंग और हाइकिंग के शौकीन हैं तो यहां कई ऐसे मार्ग हैं जो घुमक्कड़ लोगों के लिए आदर्श हैं।

यात्रा करने के लिए बेस्ट टाइम: सितंबर से नवंबर के बीच सर्दियों में वहीं मार्च से जून गर्मियों में ये जगह यात्रा करने के लिए लिए सबसे होती है। इस दौरान यहां का मौसम सुहावना रहता है। सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो NH109 और भोवाली-भीमताल रोड से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप बर्फबारी का अनुभव करना चाहते हैं तो नवंबर से फरवरी के बीच यहां जाने का प्लान कर सकते हैं हालांकि, उस दौरान मौसम काफी खराब रहता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article