यात्रा

क्या है इको-टूरिज्म? खुद को ले जाएं नेचर के बेहद करीब देखने को मिलेगा प्रकृति का गजब नजारा

Eco Tourism In India : आज के भागदौड़ भरे जीवन में लोग अपना कुछ समय सुकून से बिताने के लिए कुछ ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां उन्हें शांति, सुकून और प्रकृति का असली अनुभव मिल सके। इसी खोज ने टूरिज्म के एक नए आयाम इको-टूरिज्म (Eco-Tourism) को जन्म दिया है। आइए जानते हैं इसके लिए कुछ फेमस जगहें...

Image

eco tourism

Eco Tourism In India : इको-टूरिज्म (Eco-Tourism) ये शब्द न सिर्फ पर्यटन का एक नया तरीका है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने का भी माध्यम है। जी हां आज महानगरों में बिजी लाइफस्टाइल और शोर-शराबे से परेशान लोग कुछ पल सुकून और शांति से बिताने के लिए कुछ ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां वह कुछ समय बिता सकें। इसलिए इको-टूरिज्म (Eco-Tourism) नाम के एक नए एक पर्यटन को जन्म मिला है। आज हम आपको बताएंगे कि इको-टूरिज्म क्या है और इसके लिए फेमस कुछ जगहों के बारे में भी आपको जान लेना चाहिए।

क्या है इको-टूरिज्म? - What is Eco Tourism?

आज महानगरों के प्रदूषण, शहरीकरण और आधुनिक जीवन शैली से परेशान लोग अपना कुछ समय सुकून और शांति के साथ बिताना चाहते हैं। क्योंकि इस बदलती लाइफस्टाइल ने हमारे और प्रकृति के बीच की दूरियां बढ़ा दी हैं। इको-टूरिज्म इस दूरी को कम करने का काम करता है। टूरिज्म का ये नया प्रकार लोगों को बताता है कि प्रकृति से जुड़कर भी पर्यटन का आनंद लिया जा सकता है। इसके जरिए आप स्थानीय लोगों की आजीविका को बढ़ावा देने में भी मदद करते हैं।

ईको-टूरिज्म के लिए परफेक्ट जगहें

ईको-टूरिज्म केवल टूरिज्म का ही एक माध्यम नहीं है बल्कि इससे आप नेचर की सुंदरता, जंगल, पहाड़ का असली अनुभव मिलता है। इसके लिए आप देश की इन 3 जगहों पर अपना जाने का प्लान बना सकते हैं।

वायनाड

केरल में चाय-कॉफी का प्लांटेशन और हरी-भरी पहाड़ियों के नजारे देखने के लिए काफी मशहूर है। यहां आप साल के किसी भी मौसम में घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां की संस्कृति और परंपराएं अपनी ओर पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित करते हैं।

कुर्ग

कर्नाटक के कुर्ग में आप ईको-टूरिज्म का भरपूर मजा ले सकते हैं। यह देश के चुनिंदा टूरिस्ट स्पॉट्स में गिना जाता है। यहां के पहाड़, घने जंगल और कोहरे वाली शाम लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित करते हैं। इसके आसपास बहने वाली कावेरी नदी इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क नेचर के नजारों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां आप जंगल सफारी का अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां कई तरह के अलग-अलग वन्यजीवों को एक साथ देखने का मौका भी मिलेगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article