यात्रा

भारतीय पर्यटकों का दिल जीत रहा है वियतनाम, जानें बढ़ती लोकप्रियता के 4 बड़े कारण

Vietnam Tourism: भारतीय पर्यटकों के लिए वियतनाम लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुका है। हर साल लाखों की संख्या में भारतीय पर्यटक इस देश की यात्रा करते हैं। वियतनाम में ऐसा क्या है कि भारतीय पर्यटक इस देश की ओर खिंचे चले जाते हैं इसे यहां डिटेल में बताया गया है।

Image

Vietnam Tourism (photo: canva)

Vietnam Tourism: दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक खूबसूरत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला देश वियतनाम पर्यटकों खासकर भारतीय पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभा रहा है। हर साल लाखों की संख्या में भारतीय टूरिस्ट इस खूबसूरत देश की यात्रा करते हैं। आखिर क्यों भारतीय पर्यटक इस देश की यात्रा करना इतना पसंद कर रहे हैं उन कारणों को यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी परिवार के साथ या फिर अकेले फटाफट से ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

कारण नंबर 1: इंटरनेशनल ट्रैवल करना पूरी तरह से बजट पर ही निर्भर करता है। वियतनाम की यात्रा भारतीय पर्यटकों के लिए बेहद किफायती होती है। फ्लाइट से लेकर आवास, भोजन सब कुछ बजट में अच्छी तरह से फिट बैठता है।

कारण नंबर 2: भारत का 1 रुपया 301 वियतनामी दोंग (वियतनाम की करेंसी) के बराबर होता है। भारतीय मुद्रा वियतनामी करेंसी से काफी ज्यादा मजबूत है जिससे भारतीय पर्यटकों को काफी फायदा होता है।

कारण नंबर 3: वियतनाम के लिए आप बिना किसी झंझट के ऑनलाइन वीजा भी प्राप्त कर सकते हैं। ई-वीजा और वीजा ऑन अराइवल की सुविधा होती है। 3 से 5 दिनों में आप ई-वीजा प्राप्त कर सकते हैं।

कारण नंबर 4: वियतनाम अपने समृद्ध संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है। भारतीय पर्यटकों को प्राचीन इतिहास में काफी रूची होती है ऐसे में वह वियतनाम के मंदिर, किले और संग्रहालय में जाना बेहद पसंद करते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article