यात्रा

Water Taxi Service Mumbai: केवल 17 मिनट में पूरी की जा सकेगी 1 घंटे की दूरी, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Water Taxi Service: मुंबईकरों के लिए खुशखबरी है। मुंबई को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से केवल 17 मिनट में जोड़ेने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक नई जल टैक्सी सेवा की घोषणा कर दी है। इस सेवा का लक्ष्य यात्रा के समय को कम करने के साथ ही शहर में यातायात की भीड़ पर काबू पाना है।

Image

Water Taxi Service

Water Taxi Service Mumbai: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबईकरों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुंबई से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी केवल 17 मिनट में पूरी की जा सकेगी इसके लिए नई जल टैक्सी सेवा की घोषणा कर दी गई है। ठाणे में एक चुनावी रैली के दौरान इस बात की जानकारी दी गई है। इससे भीड़ के साथ ही प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

गेम-चेंजर साबित होगा ये स्टेप: सुविधा के लिए नए हवाई अड्डे के पास एक घाट का निर्माण पहले ही किया जा चुका है, जो शहरी गतिशीलता में गेम-चेंजर साबित हो सकता है। जल टैक्सी सेवा मुंबई के व्यापक समुद्री मार्गों का उपयोग करेगी, जिससे यात्रियों को शहर और नवी मुंबई के बीच यात्रा करने का एक तेज तरीका मिलेगा।

यात्रा के समय में काफी बचत: जल टैक्सी सेवा मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगी। मुंबई की विशाल तटरेखा और समुद्री मार्गों के उपयोग के कारण आम तौर पर जहां अभी एक घंटे का समय लगता है वहां केवल 17 मिनट में काम हो जाएगा।

लॉन्च टाइम: जल टैक्सी सेवा का पहला चरण मार्च 2025 तक शुरू होने की उम्मीद है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही ये टाइम मैच करता है। यह सेवा शहर के परिवहन नेटवर्क का एक अभिन्न अंग बनने जा रही है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article