यात्रा

तपती गर्मी से पाना है निजात तो घूम लें दिल्ली के सबसे करीब ये 4 हिल स्टेशन, वीकेंड ट्रिप का तुरंत बना लें प्लान

दिल्ली एनसीआर की तपती हुई गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। वहीं अभी तो गर्मी को अपना असली रूप दिखाना बाकी है। ऐसे में यदि आप कुछ पल सुकून के साथ बिताना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली के सबसे पास मौजूद इन 4 हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

Image

nearest hill station of Delhi

मई का महीना करीब आते ही गर्मी ने अपना भयंकर रूप दिखाना भी शुरु कर दिया है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग घूमने के लिए किसी हिल स्टेशन की तलाश करते हैं। हॉलीडे पर घूमने जाना हो या वीकेंड ट्रिप गर्मियों में बाहर घूमने जाना लोगों को काफी पसंद आता है। यदि आप दिल्ली और एनसीआर के इलाके में रहते हैं, तो आज हम आपको 4 ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन बताएंगे जो आपको इस गर्मी जरूर विजिट करने चाहिए। ये सभी हिल स्टेशन दिल्ली से बस चंद घंटे की दूरी पर मौजूद है। जहां आप अपनी वीकेंड ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।

Rishikesh

Rishikesh

ऋषिकेश

योग नगरी के नाम से मशहूर ऋषिकेश उत्तराखंड का एक छोटा सा लेकिन खूबसूरत शहर है। दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी महज 241 किलोमीटर है। गंगा नदी के किनारे बसा ऋषिकेश वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। दिल्ली से आप रेल या सड़क मार्ग से आसानी से ऋषिकेश पहुंच सकते हैं।

Nainital

Nainital

नैनीताल

दिल्ली से लगभग 300 किलोमीटर दूर बसा नैनीताल एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। नैनी झील के लिए मशहूर नैनीताल घूमने के लिए वीकेंड पर हजारों लोग पहुंचते हैं। यहां से आपको चारों तरफ ऊंचे पहाड़ों का शानदार व्यू

देखने को मिलेगा।

Shimla

Shimla

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला दिल्ली से केवल 340 किलोमीटर दूर मौजूद है। यहां आप अपना वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। गर्मियों की ट्रिप के लिए ये एक शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। शिमला के आसपास मौजूद देवदार के घने जंगल इसे बेहद खास बनाते हैं।

Mussoorie

Mussoorie

मसूरी

उत्तराखंड का शानदार हिल स्टेशन मसूरी दिल्ली से महज 300 किलोमीटर दूर मौजूद है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच दिलकश नजारे आपको गर्मी के दौरान ठंडक का अहसास देते हैं। दिल्ली से मसूरी के लिए आप बस द्वारा भी सफर कर सकते हैं। इसके अलावा आप देहरादून तक ट्रेन से भी जा सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article