यात्रा

पैसा बचाकर घूम आएं विदेश, ऐसे करें ट्रिप प्लान, ना के बराबर होगा खर्चा

Vietnam Budget Travel: विदेश घूमना कभी-कभी एक दूर का सपना लग सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। वियतनाम की यात्रा कम बजट में संभव है। बस आपको अपनी यात्रा की प्लानिंग इस तरह से करनी है कि कम बजट में भी अधिकतम अनुभव प्राप्त किया जा सके। यहां हम आपको डिटेल में बताएंगे कि आप कम बजट में कैसे वियतनाम ट्रिप प्लान कर सकते हैं और आपको क्यों इस देश की यात्रा करनी चाहिए।

Image

कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप

Vietnam Travel Guide: अगर आप कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हो, तो वियतनाम एकदम परफेक्ट है। यहां खाना सस्ता, ट्रांसपोर्ट आसान और घूमने के लिए ढेर सारी खूबसूरत जगहें हैं। बस आपको ट्रिप प्लान थोड़ा सोच-समझकर करनी है ताकि आप कम पैसों में ज्यादा से ज्यादा एन्जॉय कर सकें। भारत से वियतनाम के लिए फ्लाइट (₹15-25K रिटर्न) सस्ती मिल जाती है। इसके अलावा यहां खाना बहुत सस्ता (₹150-300 में पेट भर) है। वीजा प्रोसेस आसान है साथ ही आपको नेचर + सिटी + बीच सब कुछ एक ही देश में मिल जाता है।

पहले दिन शहर की हलचल को महसूस करें और स्थानीय व्यंजन बान्ह मी का आनंद लेना ना भूलें। दूसरे दिन, वियतनाम के इतिहास और संस्कृति में गहराई से उतरने के लिए प्लानिंग करें क्योंकि सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह घूमना काफी नहीं है। वार रिमनेंट्स म्यूजियम, नॉट्रे डेम कैथेड्रल और बें थान मार्केट जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा करना बिल्कुल ना भूलें।

हनोई पहुंचें ओल्ड क्ववाटर में घूमें Hoan Kiem Lake के पास चिल करें। यहां आपको ₹800-1500 रुपए खर्च करके बढ़िया हॉस्टल मिल जाएगा। दा नांग का रुख करें जहां समुद्र तट पर समय बिताएं और प्रसिद्ध ड्रैगन ब्रिज की सुंदरता का अनुभव करें। होई एन की यात्रा आपके लिए जादुई अनुभव साबित हो सकती है। यहां की रोशनी से भरी गलियां और नदी किनारे कैफे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

आखिरी के दिनों में आप हनोई पहुंचें, जहां ओल्ड क्वार्टर में घूमने का आनंद लें और प्रसिद्ध हनोई ट्रेन स्ट्रीट का दौरा करें। यात्रा का असली मजा केवल महंगे होटलों और लक्जरी सेवाओं में नहीं है, बल्कि उन अनुभवों में है जो दिल को छू लेते हैं और यादों में बस जाते हैं। शापिंग के साथ-साथ अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो फिर वियतनाम की यात्रा आपके लिए एकदम परफेक्ट होगी।

शहर की भागम-भाग और चिल्ली-चिल्ली से दूर यहां आपको सुकून से दो पल बिताने का मौका मिलेगा। अगर आप दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो भी वियतनाम की यात्रा आपके लिए खास रहने वाली है क्योंकि यहां एक से बढ़कर एक नाइटमार्केट हैं जहां आप शानदार नाइटलाइफ को एन्जॉय कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article