Off Beat Hill Stations: शिमला-मनाली घूमकर बोर हो गए हो या फिर वहां की भीड़भाड़ से दूर आप किसी शांतिपूर्ण जगह की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। अगर आप किसी ऐसी डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं जहां आप शांति से 2 पल बिताने के साथ जमकर एन्जॉय कर सकें तो हम आपके लिए एक शानदार ऑप्शन लेकर आए हैं। जहां जाकर आप खूबसूरत यादें बना सकते हैं।
हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित चौकोरी हिल स्टेशन की जहां आप परिवार, दोस्तों या फिर अकेले एन्जॉय कर सकते हैं। कम भीड़भाड़ होने की वजह से यहां के प्राकृतिक सौंदर्य, शांति और ठंडी हवा को आप करीब से महसूस कर सकते हैं।
नेचर लवर के लिए तो ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। चौकोरी, एक अनूठा और अलग हिल स्टेशन है। यहां आप खूबसूरत चाय के बागान देख सकते हैं। गंगोलीहाट में महाकाली मंदिर के दर्शन, नंदा देवी और पंचाचूली चोटियों के मनोरम दृश्य आप यहां से देख सकते हैं।
खूबसूरत झरनों को देखना आपकी यात्रा में चार चांद लगा देगा। ट्रैकिंग और हाइकिंग लवर्स के लिए ये जगह जन्नत है जहां आप तमाम एडवेंचर एक्टिविटी का हिस्सा बन सकते हैं। पंचाचुली पीक्स, लोहाघाट और काली नदी के पास ट्रैकिंग के कई रास्ते हैं। काठगोदाम इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। काठगोदाम पहुंचकर आप बस या निजी कैब से यहां पहुंच सकते हैं।
