क्रिकेट

WI vs PAK : कावेम हॉज की तूफानी पारी से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान पर किया पलटवार, बारिश ने बिगाड़ा पहले दिन का खेल

कावेम हॉज की नाबाद 83 रन की पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से पहले टेस्ट मैच के पहले दिन तीन विकेट पर 194 रन बनाए। बारिश और खराब रोशनी के कारण पहले दिन केवल 67 ओवर ही फेंके जा सके। पहले सत्र में केवल 14.1 ओवर फेंके गए। पाकिस्तान के अब्बास ने दो विकेट लिए।

Image

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान पर कसा शिकंजा। फोटो- Windies Cricket

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज दौरे पर गई पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन कड़ी चुनौती मिली। कावेम हॉज ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश से प्रभावित पहले दिन के खेल खत्म होने से पहले वेस्टइंडीज ने तीन विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए थे। कावेम हॉज 83 रन और कप्तान शाई होप नाबाद लौटे।

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसला किया। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। 13 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा, जब ब्रैंडन किंग 12 रन बनाकर आमेर जमाल का शिकार बने। इसके बाद 64 के स्कोर पर तेगनाराणय चंद्रपाल (21) का विकेट गंवा दिया। अभी स्कोर 100 के पार ही पहुंचा था कि अमीर गांजू (21) भी पवेलियन लौट गए।

कप्तान के साथ की साझेदारी

वेस्टइंडीज ने 106 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। टीम दबाव में थी। यहां से कप्तान शाई होप (39 नाबाद) और हॉज ने कमान संभाली। दोनों मिलकर चौथे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी कर दी। जब खिलाड़ी लंच के बाद वापस लौटे बारिश के कारण पिच से गेंदबाजों को मदद मिलने लगी थी लेकिन हॉज डटे रहे। आखिर में बारिश तेज हुई और पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी समाप्त हो गया। पहले दिन कुल 67 ओवर फेंके गए।

अब्बास ने चटकाए दो विकेट

पाकिस्तान की तरफ से अब्बास ने 44 रन देकर दो विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर उस्मान अली ने 33 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने दिग्गज ऑलराउंडर गारफील्ड सोबर्स की याद में काली पट्टी पहनी, जिनका हाल में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

कप्तानी में हुई बाबर की वापसी

बता दें कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरी है। बाबर आजम दूसरी बार पाकिस्तानी की टेस्ट कप्तानी कर रहे हैं। बाबर को शान मसूद की जगह फिर से कप्तान बनाया गया है। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर ने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। देखने वाली बात होगी क्या पाकिस्तान टीम एक बार फिर बाबर की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन कर पाती है या नहीं।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article