यात्रा

भगवान के दर्शन के साथ घूमिए दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहें, देखें पूरा पैकेज

South India Spiritual Tour: कम बजट में दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। 5 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। यहां जानें पूरी डिटेल।

Image

घूमिए दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहें

South India Spiritual Tour: अगर आप दक्षिण भारत की आध्यात्मिक यात्रा करना चाहते हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटसी (IRCTC) ने 'साउथ इंडिया डिवाइन टूर पैकेज' नाम से बेहद किफायती और आकर्षक 5 दिन के टूर पैकेज को लॉन्च कर दिया है। तिरुपति, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर और कन्याकुमारी जैसे आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा आप इस पैकेज के तहत कर सकेंगे।

पहला दिन: दिल्ली से मदुरै

31 जुलाई 2026 को यात्रा की शुरुआत दिल्ली से होगी। सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट से चेन्नई होते हुए मदुरै पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से होटल ले जाया जाएगा, जहां चेक-इन करने के बाद थोड़ा आराम कर सकते हैं। शाम को दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद होटल लौटकर डिनर और रात्रि विश्राम होगा।

दूसरा दिन: मदुरै से रामेश्वरम

सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद रामेश्वरम के लिए रवाना होंगे। रास्ते में भारत के मशहूर पंबन ब्रिज से गुजरने का मौका मिलेगा, जहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। रामेश्वरम पहुंचकर होटल में चेक-इन करेंगे। इसके बाद धनुषकोडी बीच घुमाया जाएगा। शाम को आप अपने हिसाब से समय बिता सकते हैं। रात का खाना और ठहरने की व्यवस्था होटल में रहेगी।

तीसरा दिन: रामेश्वरम से कन्याकुमारी

सुबह जल्दी उठकर श्री रामनाथस्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद होटल लौटकर नाश्ता करेंगे और फिर कन्याकुमारी के लिए रवाना होंगे। रास्ते में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेमोरियल भी दिखाया जाएगा। कन्याकुमारी पहुंचने पर कुमारी अम्मन मंदिर और सनसेट पॉइंट घूमने का मौका मिलेगा। इसके बाद होटल में चेक-इन, डिनर और रात्रि विश्राम होगा।

चौथा दिन: कन्याकुमारी से तिरुवनंतपुरम

सुबह नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट करेंगे। सबसे पहले विवेकानंद रॉक मेमोरियल का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद तिरुवनंतपुरम (या कोवलम) के लिए रवाना होंगे। होटल में चेक-इन करने के बाद शाम को आप कोवलम बीच पर घूमने और समुद्र के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। रात का खाना और ठहरने की व्यवस्था होटल में होगी।

पांचवां दिन: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली

सुबह सबसे पहले श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन किए जाएंगे। इसके बाद होटल लौटकर नाश्ता करेंगे और चेक-आउट करेंगे। फिर प्रसिद्ध आझीमाला शिव मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। तय समय पर एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा, जहां से एयर इंडिया की फ्लाइट द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहीं आपकी दक्षिण भारत की यह आध्यात्मिक यात्रा सुखद यादों के साथ समाप्त होगी।

खर्चा और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 68,390 रुपए में पड़ेगी। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 53,210 रुपए है। ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 53,210 रुपए है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 53,210 रुपए है। इस पैकेज का कोड- NDA07 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 8287930746, 7827970014 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article